City News Uttar Pradesh
अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा प्रहार: चुनावी फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, आयोग पर उठाए सवाल
उत्तर प्रदेशदेश विदेशबुंदेलखंडराजनीति

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा प्रहार: चुनावी फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, आयोग पर उठाए सवाल

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर व्यापक स्तर पर चुनावी फर्जीवाड़ा करने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा असली मतदाताओं के वोट कटवा रही है और फर्जी वोट जुड़वा रही है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि आयोग एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन जब समाजवादी पार्टी भाजपा के फर्जीवाड़े की शिकायत करती है तो उसे नजरअंदाज किया जाता है। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह चुनाव आयोग का व्यवहार सामने आ रहा है, उसे देखकर लगता है कि वह भाजपा के लिए काम कर रहा है।

अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा प्रहार: चुनावी फर्जीवाड़े का लगाया आरोप, आयोग पर उठाए सवाल

उन्होंने यहां तक कहा कि अगर यही हाल रहा तो भविष्य में चुनाव आयोग की इमारत पर भाजपा का झंडा लग सकता है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी अधिक से अधिक नागरिकों को मतदाता सूची में जोड़ने की होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इसके उलट बड़े पैमाने पर वोट काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत भरे गए फॉर्मों को लेकर समाजवादी पार्टी ने हाल ही में चुनाव आयोग को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले: नीट समेत कई परीक्षाओं को मजाक बना दिया सरकार ने, छात्रों का भविष्य अंधकार में

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में लोगों के वोट कटवाने के लिए लाखों की संख्या में प्रिंटेड फॉर्म-7 बांटे जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर गांव-गांव में वोट कटवाने के लिए ये प्रिंटेड फॉर्म कहां से आ रहे हैं और किसके संरक्षण में यह पूरा खेल चल रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि वोट कटवाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर किए जा रहे हैं तो यह सीधा आपराधिक मामला है और इसमें धारा 420 के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा पर अखिलेश यादव का कड़ा हमला : बोले, यूपी-बिहार में 120 लोकसभा सीटों पर हरा देंगे, तो बीजेपी का क्या होगा ?

उन्होंने मांग की कि फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे खेल में कुछ अधिकारी शामिल हैं, जो न सिर्फ फर्जीवाड़े में मिले हुए हैं बल्कि ईमानदार अधिकारियों पर दबाव भी बना रहे हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि यदि समय रहते इस फर्जीवाड़े पर रोक नहीं लगी तो यह लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक साबित होगा। समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से उठाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा रंजन का औचक निरीक्षण : व्यवस्थाओं की देखी जमीनी हकीकत

City News Uttar Pradesh

ब्लॉक प्रमुख व तहसीलदार समेत ‘नौ’ पर धोखाधड़ी का मुकदमा: जमीन घोटाले में बड़ा एक्शन !

City News Uttar Pradesh

यूपी: नाबालिग को थमाया वाहन तो 3 साल की होगी जेल, लगेगा 25 हजार का जुर्माना

Banda : किसानों को मौका, 22 जून तक खरीदा जायेगा अब गेहूँ …

डेंगू के रोकथाम के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, बोले-स्वास्थ व्यवस्था के प्रति सरकार उदासीन

City News Uttar Pradesh

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल …

ब्रेकिंग न्यूज़