City News Uttar Pradesh
मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बांदा जेल पहुंचीं जज गरिमा सिंह, सीसीटीवी फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज हुए बयान
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बांदा जेल पहुंचीं जज गरिमा सिंह, सीसीटीवी फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज हुए बयान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत सवालों के घेरे में है। मामले की न्यायिक जांच कर रही अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम गरिमा सिंह व मजिस्ट्रिरियल जांच कर रहे एडीएम वित्त राजेश कुमार जेल पहुंचे। जेल में सीसीटीवी फुटेज लिए। इसकेे अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों सहित कुछ बंदियों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए।

डॉन मुख्तार का पांच डॉक्टरों का पैनल करेगा करेगा पोस्टमार्टम: अंसारी परिवार के सामने होगी वीडियोग्राफी

मुख्तार की मौत मामले की न्यायिक जांच अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह को सौंपी गई है। एसीजेएम प्रथम बुधवार को दूसरी बार जेल पहुंचीं। उन्होंने मुख्तार की मौत से संबंधित अभिलेखों को एकत्र किया। करीब एक माह के सीसीटीवी फुटेज भी लिए। सूत्र बताते हैं कि गरिमा सिंह ने वरिष्ठ कारागार अधीक्षक सहित मुख्तार की सुरक्षा में लगे जेल अफसरों और जेल वार्डनों के बयान दर्ज किए। कुछ बंदियों से भी बातचीत कर जानकारी ली। उधर, एडीएम राजेश कुमार ने मजिस्ट्रियल जांच से संबंधित दस्तावेज एकत्र किए। बयानों को रिकाॅर्ड किया।

मुख्तार अंसारी मौत प्रकरण : बांदा जेल पहुंचीं जज गरिमा सिंह, सीसीटीवी फुटेज लिए, अफसरों और बंदियों के दर्ज हुए बयान
Mukhtar Ansari death case: Judge Garima Singh reached Banda jail, took CCTV footage, recorded statements of officers and prisoners

सूत्र बताते हैं कि उन्होंने जेल अधिकारियों से कहा कि अंदर कोई भी ऐसी गतिविधि न की जाए, जिससे बंदियों में किसी भी प्रकार का खौफ हो। खाने की जांच के बाद ही बंदियों को परोसा जाए। जेल में होने वाले रुटीन वर्क के काम व कार्यक्रम आदि होते रहे। हालांकि दोनों अधिकारियों से मीडिया से कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। जांच अधिकारी/एडीएम राजेश कुमार वित्त ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि कहा कि मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को मेडिकल काॅलेज में मौत हो गई थी। इस मामले में जांच शुरू की गई है। किसी को भी इस संबंध में लिखित अथवा मौखिक बयान या साक्ष्य देना हो तो 15 अप्रैल तक न्यायालय में दर्ज करा सकते हैं अथवा साक्ष्य दे सकते हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

होलिकोत्सव पर आप सभी को हार्दिक बधाई: त्यागे दुश्मनी और बुराई

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बुंदेलखंड के नेताओं की चुप्पी पर तंज: बोले- गलत नीतियों से उलझा विकास

City News Uttar Pradesh

देवोत्थान एकादशी पर नारायण की हुई की हुई पूजा अर्चना: इसी के साथ विवाह मुहूर्त शुरू

City News Uttar Pradesh

गोवँशो की मौत का मामला उठाने पर मुकदमा : जनता में गुस्सा, कर रही अनशन

रामायण मेला के तीसरे दिन भी राम रसधार की बहती रही बयार: दर्शकों का उमड़ रहा हुजूम

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र नें तरेरी आँखें : एक्सप्रेस गति से पूरा करें कार्य, अन्यथा भोगेंगे अंजाम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़