City News Uttar Pradesh
योगी सरकार की घोषणा : प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, अयोध्या जाने वाली हर सड़क बनेगी ग्रीन कॉरिडोर
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की घोषणा : प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, अयोध्या जाने वाली हर सड़क बनेगी ग्रीन कॉरिडोर

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर के प्राण मंदिर समारोह के दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को आगामी पर्व त्योहारों के दृष्टिगत सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के संबंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थाओं के साथ सरकारी दफ्तरों को भी बंद रखा जाए। वीवीआईपी मूवमेंट के दृष्टिगत अयोध्या जाने वाले हर प्रमुख मार्ग को ग्रीन कॉरीडोर बनाया जाए।

योगी सरकार की घोषणा : प्राण प्रतिष्ठा के दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, अयोध्या जाने वाली हर सड़क बनेगी ग्रीन कॉरिडोरमुख्यमंत्री योगी ने कहा कि समारोह में देश-विदेश से धर्म, राजनीति, उद्योग, विज्ञान, सिनेमा, साहित्य, कला सहित अनेक क्षेत्रों के लब्धप्रतिष्ठ जन, संत समाज साक्षी बनेगा। तत्पश्चात मकर संक्रांति से गोरखपुर में खिचड़ी मेला, प्रयागराज में माघ मेला प्रारंभ हो रहा है। फर्रुखाबाद में भी प्राचीनकाल से कल्पवास की व्यवस्था है। वहीं, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह है। यह समय अत्यंत संवेदनशील है। ऐसे में हमें पुख्ता इंतजाम करने होंगे। यह हमारे लिए प्रदेश की ग्लोबल ब्रांडिंग का भी सुअवसर है। इस अवसर पर दिन में लोग देव मंदिरों में भजन-कीर्तन करेंगे और सायंकाल ‘श्रीरामज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाएंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के प्रेम सिंह बने “अंतरराष्ट्रीय” रोल मॉडल : 24 देशों तक पहुंची जैविक खेती की गूंज।

City News Uttar Pradesh

भाजपा जिला समिति की बैठक : संगठन की मजबूती पर दिया जोर

बसपा सुप्रीमो मायावती का ऐलान: लोकसभा चुनाव में किसी से नहीं होगा गठबंधन, अकेले लड़ने का फैसला रहेगा अटल

City News Uttar Pradesh

तिंदवारी में हो रहा “जयराम”, सपा से मुस्लिम और भाजपा से ब्राह्मण क्यों नाराज ?

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में बेतवा नदी में शुरू होगा क्रूज का संचालन : जयवीर सिंह

City News Uttar Pradesh

राजनीति : सपा में अख‍िलेश चाचा श‍िवपाल को दे सकते हैं बड़ी ज‍िम्‍मेदारी, ड‍िंपल की जीत से खत्‍म हुईं दूर‍ियां

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़