23.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
अवैध असलहा के साथ धमकी भरा मैसेज डालकर युवक ने फोटो की अपलोड, पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : एटीएम कैश का गबन करने वाले दो आरोपित को पुलिस ने दबोचा, एक साल से चल रहे थे फारार

 

चित्रकूट। बैंक एटीएम के कैश का गबन करने वाले दो आरोपित को जिला पुलिस ने दबोचा है। दोनों करीब सवा साल से फरार चल रहे थे। जबकि एक आरोपित को पुलिस घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया था। एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी में तीनों आरोपित काम करते थे। 70.30 लाख रुपये एटीएम में नहीं डाला था और लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक धवल जासयवाल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम एमपी त्रिपाठी व अतिरिक्त अपराध निरीक्षक सदर कोतवाली भास्कर मिश्र की संयुक्त टीम ने सोमवार को एटीएम कैश गबन के मुख्य आरोपित प्रदीप कुमार पांडेय पुत्र रामसुमेर पांडेय निवासी खरियौना मजरा भरूई गनेशपुर थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या और सह आरोपित विकास मिश्रा पुत्र उदितनारायण मिश्रा निवासी कस्बा व थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया है। प्रदीप पर 25 हजार रुपये का इनाम भी है। प्रदीप पर अयोध्या के कुमारगंज थाना में दो और मामले दर्ज हैं। विकास मिश्रा के कब्जे से गबन की गई धनराशि से खरीदी गई स्कार्पियो कार और दो मोबाइल फोन, पैन कार्ड व 710 रुपये नकद भी बरामद की गई है। कार की कीमत लगभग 18 लाख रुपये है। वहीं प्रदीप के पास से एक मोबाइल फोन व 670 रुपये नकद मिले हैं। दोनों करीब सवा साल से फरार चल रहे थे।

एटीएम कैश का गबन करने वाले दो आरोपित को पुलिस ने दबोचा, एक साल से चल रहे थे फारार
Chitrakoot: Police caught two accused who embezzled ATM cash, were absconding for a year

ये है पूरा मामला : 23 नवंबर 2020 को सदर कोतवाली में मनीष दीक्षित ब्रांच मैनेजर सीएमएस इनफोसिस्टम प्राईवेट लिमिटेड 4/278/2 विष्णुपुरी नवावगंज कानपुर ने मुकदमा दर्ज कराया था कि कपंनी के कर्मियों ने कूटरचित तरीके से एटीएम का 70 लाख 30 हजार रुपये गबन कर लिया है। पुलिस ने प्रदीप पांडेय समेत साथियों के विरुद्ध गबन सहित विभिन्न धारा में मामला पंजीकृत किया था। पुलिस आठ दिसंबर 2020 को आरोपित विकास ङ्क्षसह पुत्र चंद्रभान सिंह निवासी ईडब्लूएस 474 जरौली फेस-ढ्ढढ्ढ थाना बर्रा जनपद कानपुर मूल निवासी मोहल्ला मांझा, चांदपुर थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर को गबन के 20 लाख रुपय के साथ गिरफ्तार कर लिया था।
प्रभारी स्वाट व सर्विलांस टीम एमपी त्रिपाठी, अतिरिक्त अपराध निरीक्षक सदर कोतवाली भास्कर मिश्र, स्वाट टीम एसआई अनिल कुमार साहू, राधाकृष्ण तिवारी व संदीप कुमार पटेल, सर्विलांस सेल आरक्षी जितेंद्र कुमार, रोहित ङ्क्षसह, शरद कुमार सिंह व अनिल कुमार यादव रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग आश्चर्य से हैरान : खंडविकास अधिकारी हैं नाकाम ! …

City News Uttar Pradesh

अनोखा मामला : गाय की बछिया का जन्मदिन मना पेश की इंसानियत की मिसाल, अनोखा नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Banda : बांदा : मेला व वालीबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल चमकायेगें बिजली : बनेगा उप केंद्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में मिलावट खोरी चरम पर: खाद्य सुरक्षा विभाग क्यों रहता है खामोश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़