- विनोद मिश्रा
बांदा। नवविवाहिता का संदिग्ध हालात में शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पति का कहना है कि वह बाहर गया था और पिता बकरियां चराने गए थे। देर शाम लौटे तो घटना का पता चला। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद मायके पक्ष को सूचना दी है। पुलिस का कहना है कि स्वजन आत्मघाती कदम उठाने की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। बिसंडा के ग्राम इटवां निवासी संजय खटीक की 26 वर्षीय पत्नी रेखा का शव बल्ली से फंदे पर लटका मिला।

पति ने बताया कि वह घर से बाहर गया था। पत्नी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और छत में बल्ली से फंदा लगा जान दे दी। शाम तक उसके कमरे से बाहर न निकलने पर उसने मुहल्लेवासियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा। घटना की सूचना सिंहपुर चौकी में दी। चौकी प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने घटनास्थल देखने के बाद कागजी कार्रवाई की। ससुर प्रीतम बकरियां चराने खेत गए थे। उसकी शादी 15 फरवरी 23 को हुई थी। मायका कच्ची छावनी कर्वी चित्रकूट में है, जहां घटना की जानकारी दी गई है। पत्नी इसके पहले भी दो-तीन बार कमरा बंद करके अंदर चार-चार घंटे बैठे रहती थी, जिससे आत्मघाती कदम उठाने की कोई शंका नहीं हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
