- विनोद मिश्रा
बांदा। “खबर जो हमने लिखा उसका असर हुआ। मध्य प्रदेश की सीमा से मौरंग को उत्तर प्रदेश की सीमा बांदा में प्रवेश कराने और अवैध खनन में संलिप्तता मामले में कोतवाली नगर में तत्कालीन गिरवां इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है”। यह कार्यवाई सीओ सिटी के आदेश पर की गई। इसमें एक अज्ञात अधिकारी-कर्मचारी पर भी रिपोर्ट दर्ज हुई है।

आपको बता दें की अवैध खनन औऱ परिहवन पर हम लगातार लिख रहे थे। परिणाम स्वरूप जांच हुई। इसमें भारतीय पुरम आरएलबी स्कूल इंदिरा नगर लखनऊ के सूर्यप्रकाश सिंह, वसुंधरा काॅम्प्लेक्स इंदिरा नगर लखनऊ के अंकित गुप्ता व तत्कालीन गिरवां प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह निवासी सुभाष नगर पुखरायां थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात और एक अज्ञात के खिलाफ मध्य प्रदेश में खनन की जाने वाली मौरंग को उत्तर प्रदेश की सीमा में बांदा से प्रवेश कराने व अवैध खनन परिवहन के कारोबार में संलिप्त होने का आरोप लगा।

इसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक ने की थी। जांच के बाद उक्त लोगों को नोटिस जारी कर अपना बयान दर्ज कराकर जांच में सहयोग कराने के लिए कहा गया था। आरोपियों ने न तो बयान दर्ज कराए और न ही जांच में सहयोग किया। इस पर कोतवाल अनूप दुबे की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
