City News Uttar Pradesh
डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ "नाकारापन" !
उत्तर प्रदेश

डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ “नाकारापन” !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दीपा रंजन के सामने जिला सूचना विभाग के निक्कमेपन का खुलासा हुआ। प्रशानिक निपुणता की माहिर जिलाधिकारी दीपा रंजन नें बुधवार को मीडिया से परिचयात्मक बैठक बुलाई थी,पर यहां के नकारे सूचना विभाग का दुस्साहस तो देखिये, कि “विभाग की मीडिया ग्रुप” में यह सूचना ही नहीं डाली गई कि सुबह ग्यारह बजे डीएम महोदय मीडिया से परिचयात्मक बैठक के रूप में रूबरू होंगी।

डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ "नाकारापन" !
Information department gave a blow to DM Deepa Ranjan: “Inefficiency” exposed in the press conference!

जिला सूचना अधिकारी रामजीत दुबे नें कुछ बड़े चार -पांच अखबार वालो को मोबाइल पर सूचना दे दी। बाकी कुछ पत्रकार नें एक दूसरे से जानकारी मिलने पर कलेक्ट्रेट सभागार आनन -फानन में पहुंच हाजिरी सी बजा देने की औपचारिकता पूरी की। जिला सूचना अधिकारी की इस गैर ज़िम्मेदाराना हरकत को डीएम के सामने उठाया गया तो उन्होंने सूचना अधिकारी से सच्चाई पूछी। अपने नकारेपन को सूचना अधिकारी नें स्वीकारा। दीपा रंजन नें इसे नोट कर लापरवाही के प्रति गंभीर नजर आई।

डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ "नाकारापन" !
Information department gave a blow to DM Deepa Ranjan: “Inefficiency” exposed in the press conference!

डीएम दीपा रंजन की जानकारी में यह भी लाना जरूरी हैं कि सूचना विभाग प्रशासन एवं मीडिया के बीच शासन की मंशा के अनुसार नीतियों का अदान- प्रदान नहीं कर पाता! डीएम के किसी भी कार्यक्रम का प्रेस नोट सही तौर पर बनापाने में “ज्ञान शून्य” सा है!अधिकतर प्रेस नोट अखबार के चौथाई से लेकर हाफ पेज तक का स्थान घेर लेने वाले होते हैं।

डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ "नाकारापन" !
Information department gave a blow to DM Deepa Ranjan: “Inefficiency” exposed in the press conference!

डीएम साहब से उम्मीद हैं कि सूचना विभाग जो भी प्रेस नोट जारी करें उसकी प्रति विभाग के वाट्सअप ग्रुप में वह भी स्वंय मंगाये, निश्चित ही वह अचंभित हो जायेगी ! खैर वहां मीडिया का माहौल भी किसी हास्यास्पद से कम नहीं था,जिसे डीएम महोदया नें भी अवश्य महसूस किया होगा।

डीएम दीपा रंजन को सूचना विभाग नें दिया झटका : प्रेस वार्ता में उजागर हुआ "नाकारापन" !
Information department gave a blow to DM Deepa Ranjan: “Inefficiency” exposed in the press conference!

दरअसल कल हीं चार्ज संभालने वाली डीएम से परिचयात्मक संदर्भों से “इतर” जन समस्याओं के ऐसे सवाल दागे जानें लगे मानों डीएम को चार्ज संभाले कम से कम एक पखवारा बीत गया हो। हालत यह स्थिति सी बयां करने लगी, मानों “सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम-लठ्ठ”। इसमें पत्रकार हालांकि दोषी नहीं थे, क्योंकि सूचना विभाग नें जिन्हे गुप -चुप जानकारी दी उन्हें भी नहीं बताया कि यह परिचयात्मक “प्रेस मीट” है !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जालसाजी में महिला पीएम शहरी आवास योजना में फंसी : दो लाख की रिकवरी जारी

Banda : मुख्यमंत्री योगी जी, आपके बुन्देलखंड की “दर्द भरी है दास्तां” …

जेएन महाविद्यालय में वाटर कूलर की मांग को लेकर छात्र भड़के : प्राचार्य को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

एसपी पलाश बंसल नें बदल दी ‘कुर्सियां’ : पुलिस महकमे में ‘बड़ा फेरबदल’

City News Uttar Pradesh

बांदा : पत्नी कराने गई थी बेटी का मुंडन, पति फंदे पर झूला, 15 दिन पूर्व पंचायत सहायक पद हुई थी नियुक्ति, दो सगे भाइयों ने की थी मारपीट

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग का बहुचर्चित टेंडर घोटाला: बांदा में केन औऱ यमुना में बनने हैं तीन तटबंध

ब्रेकिंग न्यूज़