
- विनोद मिश्रा
बांदा। समाजवादी पार्टी अति वृष्टि से फसलों को हुई व्यापक क्षति को लेकर चिंतित ह़ै। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर निषाद के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को दिया गया।

सपा नेतागण दोपहर बाद राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिलाधिकारी की अनुपस्थित में अपर जिला धिकारी राजेश वर्मा को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा गया ह़ै की जिले में अति वृष्टि एवं बाढ़ के चलते खरीफ की तिलहनी फसलों के साथ हीं अन्य उपज को भी अति क्षति पहुंची ह़ै। तिल, उड़द,मूंग के अलावा बाजरा की फसलों को भी नुकसान पहुंचा ह़ै। इसका सर्वे शीघ्र कराकर किसानों को क्षति पूर्ति दी जाये।

ज्ञापन में सदर तहसील के ग्राम कनवारा के हलुवा डेरा निवासी मलखान की आकाशीय बिजली से मौत का जिक्र करते हुए उसके आश्रितों को दैवीय आपदा मुवावजा दिलाये जानें की मांग की गई ह़ै। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अन्य पार्टीजन भी उपस्थित रहेँ।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
