
- विनोद मिश्रा
बांदा। आयकर विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के ग्रेनाइट खनन, मेडिकल और रियल एस्टेट से जुड़े लगभग 18-20 कारोबारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। कानपुर आयकर विभाग की छह टीमों ने बुधवार की सुबह एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा था । यह कार्रवाई 48 घंटे से अधिक समय से चल रही है और कई नई जानकारी सामने आ रही है। अरबों में गैर कानूनी संपत्ति मिलने की कथित चर्चायें हैं।

इसके तहत दिलीप सिंह, सीरजध्वज सिंह, अज्ञात गुप्ता, शिवशरण सिंह और अन्य प्रतिष्ठित व्यापारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की टीमों ने कारोबारियों के घर, कार्यालय, और उद्योगों पर छापेमारी का शिकंजा अभी ढीला नहीं किया। कर्मचारी लगातार दस्तावेजों की छानबीन कर रहे हैं, और पूरे परिवार को नजरबंद रखा गया है।

आयकर विभाग की टीम ने देर रात तक कर चोरी से संबंधित दस्तावेजों को खंगालती रही। यह प्रक्रिया शुक्रवार को भी चली। आयकर अधिकारियों ने कारोबारियों के परिवार के सदस्यों को नजरबंद कर दिया है। रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए जाने वाले परिजनों और नौकरों के साथ भी पुलिस जा रही है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर और कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कर चोरी की राशि इतनी बड़ी है कि जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है। प्रत्येक कारोबारी का प्रति माह एक करोड़ रुपये से अधिक का टर्नओवर है, लेकिन वे केवल 10 से 20 लाख रुपये का ही टैक्स दे रहे थे। कुछ अधिकारी विभिन्न बैंकों में जाकर आवश्यक जानकारियां एकत्र कर रहे हैं। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि कारोबारियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर कई फर्म बना रखी हैं और टीम उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर भी पहुंची है। इस कार्रवाई के बाद, स्थानीय पुलिस भी कारोबारियों के घर पहुंची थी, लेकिन आयकर अधिकारियों ने उन्हें वापस भेज दिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
