30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बांदा जेल में रहेगा यूपी का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, बैरक से लेकर बाहर तक चप्पे चप्पे पर रहेगी नजर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दूसरी बार बांदा जेल लाए जा रहे गैंगेस्टर विधायक मुख्तार अंसारी को जेल में इस बार ज्यादा छूट नहीं मिलेगी। जेल प्रशासन इसके लिए तगड़ी तैयारियां कर रहा है। अगले चंद दिनों में मुख्तार की आमद बांदा जेल में होने के आसार हैं।
मुख्तार को जेल में वही बैरक नंबर पंद्रह मिलने की पूरी संभावना है जिसमें वह पूर्व में कई वर्ष बिता चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वापस यूपी (बांदा) लाए जा रहे मुख्तार अंसारी के लिए बांदा जेल को चाक-चौबंद बनाया गया है।


डिप्टी जेलर प्रभाकांत पांडेय ने बताया कि बैरक से लेकर जेल गेट के बाहर तक विशेष पुलिस बल तैनात किए जाने को जेल उच्चाधिकारियों और स्थानीय पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर 50 पुलिस कर्मियों की तैनाती का अनुरोध किया गया है।


मुख्तार की बैरक के आसपास अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। साथ ही जेल के वरिष्ठ और अनुभवी सुरक्षा कर्मियों को बैरिक व आसपास ड्यूटी पर लगाया जाएगा। जेल प्रशासन इन कर्मियों की सूची तैयार कर रहा है। वैसे तो जेल में पहले से ही 32 कैमरे लगे हुए हैं।


मुख्तार अंसारी की एंट्री के बाद जेल में मुलाकातियों की दाखिला प्रक्रिया और सख्त हो जाएगी। बिना आईडी प्रूफ के कोई भी दाखिल नहीं हो सकेगा। पहले मुख्य गेट पर ही आईडी प्रूफ देखी जाएगी और इसकी रजिस्टर में एंट्री होगी। इस पाबंदी से जेल के बंदी और स्टाफ मुक्त रहेंगे। उधर, जेल के डीआईजी पीएन पांडेय ने भी प्रयागराज से यहां आकर जेल की तैयारियों का जायजा लिया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में खाद किसानों के लिये बनी “खलनायक” : डीएम दीपा व्यवस्था के लिये बनी “नायक”

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित द्वारा ओवर ब्रिज के नीचे तिरंगे रंग का सुंदरीकरण: राष्ट्रीय भावना को बढ़ावा

City News Uttar Pradesh

दबंगों ने दुकानदार को पीट किया लहूलुहान : पूरी घटना सीसीटीवी में कैद

City News Uttar Pradesh

दो छात्राएं लापता: कॉलेज के ‘गेट’ तक पहुंचीं या ‘रास्ते’ में ही हुआ ‘खेल’ ?

चिकित्सा का चमत्कार : मरीज के पेट से निकला आठ किलो का ट्यूमर

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने मतगणना तैयारी का किया निरीक्षण: विधानसभा वार 14-14 होंगी टेबिलें

ब्रेकिंग न्यूज़