
- विनोद मिश्रा
बांदा। नवाबों की बेगमों के किस्सों से गुलजार रहने वाली ‘बेगम की सराय’ अब नए और अय्याशी के बदनाम किस्सों से सुर्खियों में है ? कटरा किरण कॉलेज चौराहे की ये नवाबी हवेली, जिस पर मालिकाना हक का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है, अनैतिक गतिविधियों के अड्डे के रूप में चर्चाओं के केंद्र में आ गई है ! स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का आरोप है कि शाम ढलते ही इस “वीरान पड़ी सराय में संदिग्ध एवं सफेद पोश लोगों की आवाजाही” शुरू हो जाती है। लोगों का कहना है कि देर रात तक यहां गाड़ियों का आना-जाना और गैर-जरूरी चहल-पहल देखी जाती है, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। कुछ लोगों ने दबी जुबान में ‘रातें रंगीन होने’ तक की बात कही है।
कभी नवाबी दौर की शान कही जाने वाली ये सराय अब “अय्याशी का अड्डा” बनने के आरोपों से “जूझ” रही है। हैरानी की बात ये कि जिस संपत्ति पर मालिकाना हक को लेकर न्यायालय में वाद लंबित है, उसका इस्तेमाल आखिर कौन और कैसे कर रहा है? ये सवाल अब हर जुबान पर है ! पुलिस गश्त पर भी उंगलियां उठ रहीं है। “किरण कॉलेज चौराहा” शहर का व्यस्ततम इलाका है। दिन-रात पुलिस की गाड़ियां यहां से गुजरती हैं। ऐसे में मुख्य सड़क पर स्थित इस “हवेली” में कथित तौर पर चल रही “अनैतिक गतिविधियों” की “भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी”? या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?
स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि जब हवेली का केस कोर्ट में है तो वहां किसी भी तरह की गतिविधि की इजाजत किसने दी? शहर के बीचों-बीच चल रहे ‘खेल’ पर बीट पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ी? जनचर्चा को आधार मानकर प्रशासन कब तक स्वतः संज्ञान लेगा? किसी भी “विवादित या वीरान संपत्ति का इस्तेमाल अनैतिक कार्यों” के लिए करना “कानूनन अपराध” है। साथ ही सार्वजनिक स्थान पर “अश्लीलता फैलाना भी दंडनीय” है।
फिलहाल “बेगम की सराय” अपने नवाबी अतीत को खोकर “बदनामी के वर्तमान से जूझ” रही है। अब देखना है कि चर्चाओं का बाजार गर्म होने के बाद प्रशासन की नींद टूटती है या नहीं। इलाके के लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस तुरंत छापेमारी कर सच्चाई सामने लाए,ताकि अगर आरोप गलत हैं तो ऐतिहासिक धरोहर की साख बचे,और अगर सही हैं तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। यह खबर स्थानीय लोगों से मिली जानकारी, जनचर्चाओं और मौखिक शिकायतों पर आधारित है। मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
