23.9 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा शहर की प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त : आठ सौ एलईडी खराब, अंकित बासू नें की समीक्षा
उत्तर प्रदेश

बांदा शहर की प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त : आठ सौ एलईडी खराब, अंकित बासू नें की समीक्षा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका के लाइट कर्मचारियों की मनमानी है। आठ सौ से ज्यादा एलईडी लाइटें छह माह से खराब हैं। पालिका प्रतिनिधि अंकित बासू नें इस मामले में समीक्षा की है। लाईटें खरीद के लिये शीघ्र टेंडर निकलेंगे।

बांदा शहर की प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त : आठ सौ एलईडी खराब, अंकित बासू नें की समीक्षा
Banda city’s lighting system is ruined: 800 LED lights are out of order, Ankit Basu reviewed

दरअसल शहर के 31 वार्डों में रोड लाइटें ठीक करने का जिम्मा दो गाड़ियों और तीन चालकों सहित 15 कर्मियों की तीन टीमों पर है। सात प्रमुख चौराहे हाईमास्ट स्ट्रीट लाइटों से तो रोशन है, परंतु गलियों और सड़कों का अंधेरा दूर करने के प्रयास कारगर नहीं हैं। चुनाव की अधिसूचना के चलते एलईडी लाइटों की खरीद ही नहीं हो सकी।

बांदा शहर की प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त : आठ सौ एलईडी खराब, अंकित बासू नें की समीक्षा
Banda city’s lighting system is ruined: 800 LED lights are out of order, Ankit Basu reviewed

नगर पालिका क्षेत्र में 31 वार्ड हैं। इन वार्डों में पालिका ने पहले 4207 प्वाइंट बना रखे थे। इनमें 45 व 90 वॉट की एलडी लाइट लगवाई गई थी। नए बनाए गए तीन वार्ड शांति नगर, झील का पुरवा और इंदिरा नगर में लोकसभा चुनाव के पहले 800 प्वाइंट और बढ़ाए गए थे। इनमें करीब 25 लाख की लागत से लाइटें लगवाई गई थीं।

बांदा शहर की प्रकाश व्यवस्था ध्वस्त : आठ सौ एलईडी खराब, अंकित बासू नें की समीक्षा
Banda city’s lighting system is ruined: 800 LED lights are out of order, Ankit Basu reviewed

मौजूदा समय में शहर में पांच हजार प्वाइंट हैं। इनमें खाईंपार, गुलाबबाग, जरैली कोठी, स्वराज कालोनी, सिविललाइन, कालूकुआं बबेरू रोड, अलीगंज, डीएवी कॉलेज रोड में करीब आठ सौ प्वाइंटों पर शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। यहां की लाइटें करीब छह माह से बुझी हैं।

बांदा पुत्र "अंकित गुप्ता" लिखने जा रहा विकास की इबारत: होगी "बल्ले-बल्ले"

नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिध अंकित बासू नें बताया की उन्हें शिकायतें मिली हैं। लाइटों की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो रही है। पांच सौ एलईडी स्ट्रीट लाइटों की खरीद होंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की सियासत में विशंभर यादव का ‘लाल तूफान’: बोले ‘चल पड़ी है आंधी, आ रहे हैं समाजवादी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस को मिली ‘नई धार’: राजेश दीक्षित ने ‘सियासी फौज’ की तैयार, नई टीम हुई घोषित।

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सुनी ‘मन की बात’: जनता के दिलों में भरा भाजपा का प्यार

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल नें चलाई तबादला वंदेमातरम एक्सप्रेस

City News Uttar Pradesh

यमुना में नहाने गये तीन किशोर डूबे, दो की लाशें मिली तीसरी की तलाश

बांदा : नोडल अफसरों को सौंपी विधान सभा चुनाव की जिम्मेदारियां …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़