22 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
नवरात्र शुरू : देवी मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब, शहर में सजे तीन सौ दुर्गा पंडाल
उत्तर प्रदेश

नवरात्र शुरू : देवी मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब, शहर में सजे तीन सौ दुर्गा पंडाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शारदीय नवरात्र में पहले दिन भक्तों की आस्था मंदिरों में उमड़ पड़ी। भोर चार बजे से ही मंदिरों में घंटे-घड़ियाल व जयकारों की गूंज सुनाई दी। शहर में लगभग तीन सौ स्थानों में देवी पंडाल भी सजाये गये हैं। खत्री पहाड़ स्थित विध्यवासिनी मंदिर, शहर के महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंह वाहिनी, मरहीमाता आदि मंदिरों में पूरे दिन हवन-अनुष्ठान व कन्या भोज के आयोजन हुए। घरों में महिलाओं ने कलश स्थापित करने के साथ नौ दिन का अनुष्ठान शुरू किया।

नवरात्र शुरू : देवी मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब, शहर में सजे तीन सौ दुर्गा पंडाल
Navratri begins: Devotees flock to Devi temples, three hundred Durga pandals decorated in the city

रविवार को नवरात्र के प्रथम दिन भोर में चार बजे से देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ शुरू हो गई। दिन चढ़ते -चढ़ते भीड़ बढ़ती गई। शहर के प्रमुख महेश्वरी माता मंदिर में दर्शन को लालायित भक्तों की भीड़ पूरे दिन रही। सुरक्षा के लिए मंदिर में भीतर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वहीं पुलिस व होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा में मुस्तैद हैं।

नवरात्र शुरू : देवी मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब, शहर में सजे तीन सौ दुर्गा पंडाल
Navratri begins: Devotees flock to Devi temples, three hundred Durga pandals decorated in the city

अलीगंज स्थित मां काली देवी मंदिर में भी भक्तों ने मां के दर्शन कर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। यहां दिन भर कन्या भोज व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चला। कई भक्तों ने यहां दुर्गा शप्तसती का पाठ किया। वहीं शहर के कटरा स्थित सिंहवाहिनी व मरही माता मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद महिलाओं ने घरों में कलश स्थापना किया। देर शाम शहर के दुर्गा पंडालों में दर्शन को भीड़ उमड़ पड़ी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द सिंह के निरीक्षण में अधिकारी करनें लगे हाय राम…

City News Uttar Pradesh

यूपी : शर्मनाक ! नशे में धुत पिता ने मासूम से किया दुष्कर्म, हैवान पति को सजा दिलाने को आगे आई मां …

बांदा का प्रेम मंदिर : जहां मकर संक्रांति को लगेगा आशिकों का मेला

City News Uttar Pradesh

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की मांग : स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर अखिलेश यादव अपना रुख करें साफ

City News Uttar Pradesh

बांदा : युवक की संदिग्ध मौत, जहर खिलाकर हत्या का आरोप …

नसीमुद्दीन नें बताया ‘पीडीए’ का उद्देश्य: बोले यह केवल नारा नहीं, सामाजिक न्याय का आंदोलन

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़