City News Uttar Pradesh
वनडे विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से चटाई धूल, जीत का रिकॉर्ड बरकरार, अहमदाबाद का स्टेडियम बना इतिहास का गवाह
खेल कूददेश विदेश

वनडे विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से चटाई धूल, जीत का रिकॉर्ड बरकरार, अहमदाबाद का स्टेडियम बना इतिहास का गवाह

  • ब्यूरो रिपोर्ट

इंडिया टीम (Team India) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। 14 अक्टूबर 2023 की तारीख भारतीय फैंस और भारतीय टीम को हमेशा के लिए याद रहने वाली है। विश्व कप दो हजार तेईस के बारहवें मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई। 10 साल बाद भारतीय सरजमीं पर भारत बनाम पाकिस्तान के बीच वनडे मैच खेला गया।

वनडे विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से चटाई धूल, जीत का रिकॉर्ड बरकरार, अहमदाबाद का स्टेडियम बना इतिहास का गवाह
World Cup 2023 : India beats Pakistan by seven wickets, winning record intact, Ahmedabad stadium becomes witness to history

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आठवीं वीं बार हरा दिया है। भारत ने अपनी अनंत जीत का सिलसिला बरकरार रखा और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी। भारतीय टीम ने 192 रन का टारगेट 30.3 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन की साझेदारी की। 19 रन देकर 2 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

वनडे विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से चटाई धूल, जीत का रिकॉर्ड बरकरार, अहमदाबाद का स्टेडियम बना इतिहास का गवाह
World Cup 2023 : India beats Pakistan by seven wickets, winning record intact, Ahmedabad stadium becomes witness to history

पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान बाबर आजम ने इकलौता अर्धशतक लगाया। मोहम्मद रिजवान 49 रन पर आउट हुए। 5 इंडियन बॉलर्स ने 2-2 विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। पाकिस्तान पर जीत के साथ भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में 3 मैच जीत लिए हैं। टीम ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 6 और अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया था। 3 जीत के बाद भारत के 6 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आ गई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पीएम मोदी के कार्यकाल के 9 साल: पढ़िए इन 9 बड़े फैसले और कमालों से कितना बदला देश

Lata Mangeshkar Death: उत्तर प्रदेश में दो दिन का राजकीय शोक, कोई शासकीय समारोह नहीं होगा

City News Uttar Pradesh

नीट पेपर लीक मामला: एम्स के चार डॉक्टरों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार, सॉल्विंग गिरोह से जुड़े होने का आरोप

City News Uttar Pradesh

बांदा से चोरी गई 40वीं शताब्दी की देवी मकर संक्रांति में लौटी स्वदेश

City News Uttar Pradesh

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित

देश : विपक्ष के विरोध-हंगामे के बीच राज्य सभा में कृषि बिल पास।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़