28.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित

 

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का कीर्तिमान स्थापित करने वाली भाजपा के लिए इस बार शपथ ग्रहण समारोह बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी साक्षी बनेंगे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय से मंगलवार को अतिथियों को फोन कर आमंत्रित करने का सिलसिला शुरू हुआ।

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित
Yogi Adityanath’s swearing-in: Along with Prime Minister Modi, the Chief Minister of 12 states and five Deputy Chief Ministers will also become witnesses

प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने जहां विपक्षी दलों के नेताओं से फोन पर संपर्क कर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया। वहीं प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने केंद्र सरकार के मंत्रियों और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आमंत्रित किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने प्रदेश के सभी प्रमुख उद्यमियों के साथ औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया। लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को प्रदेश मंत्री त्रयंबक त्रिपाठी और विधायकों को पीयूष मिश्रा ने फोन कर आमंत्रित किया।
वहीं भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों के साथ अन्य सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को शासन की ओर से आमंत्रित किया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव, विभिन्न मठों और मंदिरों के महंत भी आकर नई सरकार को अपना आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया कि यूपी में उद्योग स्थापित करने वाले और उद्योग संचालित करने वाले सभी प्रमुख उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया है। उन्होंने बताया कि गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बिहार, नागालैंड, मेघालय और पुंडुचेरी में भाजपा के समर्थन से चल रही सरकारों के मुख्यमंत्रियों को भी निमंत्रण दिया है।

योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण : प्रधानमंत्री मोदी के साथ 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उप मुख्यमंत्री भी बनेंगे साक्षी, उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख उद्योगपति आमंत्रित
Yogi Adityanath’s swearing-in: Along with Prime Minister Modi, the Chief Minister of 12 states and five Deputy Chief Ministers will also become witnesses

भाजपामय होगा लखनऊ भाजपा के लखनऊ प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी को पूरी तरह भाजपा के रंग में रंगा जाएगा। लखनऊ के 130 चौराहों पर सजावट और प्रमुख मार्र्गों पर लाइटिंग की जा रही है। वहीं अमौसी एयरपोर्ट से इकाना स्टेडियम और इकाना स्टेडियम से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग पर पार्टी के झंडे, बैनर, फूल मालाओं के सजाया जाएगा और लाइटिंग की जाएगी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित अवध क्षेत्र के भाजपा विधायकों की बैठक में विधायकों को शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई।
ढाई हजार प्रवासी कार्यकर्ता भी आएंगे भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए दूसरे प्रदेशों से आए ढाई हजार प्रवासी कार्यकर्ताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। प्रवासी कार्यकर्ताओं के आने-जाने के साथ उनके आवास की व्यवस्था भी की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चार सौ साल पुरानी ऐतिहासिक बेशकीमती मूर्तियां गायब: प्रशासन में ‘हड़कंप’, रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘विकास’ के पन्नों में नया अध्याय: महुआ में बनेगा सभागार और गेस्ट हाउस

विधायक प्रकाश बने ‘शेरे बुंदेलखंड’: लोक प्रियता से ‘जनाधार’ बना ‘जनशक्ति’ का आधार

City News Uttar Pradesh

अरबों की पंचायत भूमि पर ‘अवैध साम्राज्य’: 34 कब्जाधारकों पर ‘बुलडोजर’ की तैयारी

City News Uttar Pradesh

यूपी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: 18 साल पहले रिटायर हो चुके लोगों को भी मिलेगा वेतनवृद्धि का लाभ

ब्रेकिंग न्यूज़