29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
IND vs PAK: रोहित शर्मा ने "हिटमैन" नाम को बखूबी किया साबित, जो धोनी और कोहली नहीं कर सके, उस मामले में बने  किंग
खेल कूददेश विदेश

IND vs PAK: रोहित शर्मा ने “हिटमैन” नाम को बखूबी किया साबित, जो धोनी और कोहली नहीं कर सके, उस मामले में बने  किंग

  • ब्यूरो रिपोर्ट

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बल्ला जमकर गरजा। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 191 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 192 रन का टारगेट दिया। इसका पीछा करते हुए भारत ने मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

IND vs PAK: रोहित शर्मा ने "हिटमैन" नाम को बखूबी किया साबित, जो धोनी और कोहली नहीं कर सके, उस मामले में बने  किंग
IND vs PAK: Rohit Sharma proved the name “Hitman” very well, became the king in what Dhoni and Kohli could not do.

192 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर चौके-छक्कों की बौछार लगाई। इस दौरान उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। बता दें कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 300 से ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बैटर बन गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे मैचों में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज और पहले भारतीय बन गए हैं। रोहित वनडे मैचों में 300 से अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए है। रोहित शर्मा ने क्रिस गेल और शाहिद अफरीदी के खास क्लब में एंट्री मार दी है।

IND vs PAK: रोहित शर्मा ने "हिटमैन" नाम को बखूबी किया साबित, जो धोनी और कोहली नहीं कर सके, उस मामले में बने  किंग
IND vs PAK: Rohit Sharma proved the name “Hitman” very well, became the king in what Dhoni and Kohli could not do.

बता दें कि इस महामुकाबले में रोहित 86 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी की गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने उनका कैच लिया। रोहित ने अपनी पारी में 6 चौके और 6 छक्के लगाए। वह शतक जड़ने से चूक गए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान विश्व कप में दो बार अभी तक 50 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली, सौरव गांगुली और एम एस धोनी के खास क्लब में एंट्री की। वहीं, चेज करते हुए विश्व कप मैच में रोहित शर्मा ने 7 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। इस मामले में उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाराज का ‘राजतिलक’ : पीएम मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मौर्य व पाठक बने डिप्टी सीएम

चंद्रयान-3 भारत की बड़ी उड़ान : 3.84 लाख किलोमीटर की दूरी, 40-50 दिन का होगा सफर और फिर खुलेगा चांद का राज

City News Uttar Pradesh

Election 2022 : पांच राज्यों में चुनावों की घोषणा, दस मार्च को मतगणना

भारत ने 17 साल बाद जीता टी20 विश्वकप: दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से छीनी जीत, फाइनल में सात रन से हराया

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से देश को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

City News Uttar Pradesh

राजनीति : क्या मोदी सरकार गिराएंगे राहुल गांधी, दावे में दम या भ्रम ? भाजपा बोली- मुंगेरी लाल के हसीन सपने

ब्रेकिंग न्यूज़