27 C
Lucknow
August 27, 2026
City News Uttar Pradesh
अति चिंतनीय लापरवाही : अमृत वन महोत्सव पर उदासीनता के बादल !
उत्तर प्रदेश

अति चिंतनीय लापरवाही : अमृत वन महोत्सव पर उदासीनता के बादल !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अमृत वन महोत्सव के प्रति जिलाधिकारी की सजगता के बावजूद चिराग तले अंधेरा वाली कहावत यहां चरितार्थ हो रही है। मृदा परीक्षण चुनौती बन सीना तानें है। महोत्सव पर आपचारिकताओं के बादल उमड़ -घुमड़ से रहे हैं।

अति चिंतनीय लापरवाही : अमृत वन महोत्सव पर उदासीनता के बादल !
Very worrying negligence: Clouds of indifference on Amrit Van Mahotsav !

जिला प्रशासन और वन विभाग एक जुलाई से अमृत वन महोत्सव मनाने की तैयार कर रहा है। सप्ताह भर पूरे जिले में 51 लाख पौधे रोपे जाने हैं। शासन ने 10 मई तक सभी विभागों को लक्ष्य आवंटित कर दिया। गड्ढा तैयार करने के साथ मृदा कार्य कराने के निर्देश दिए थे। ज्यादातर विभागों ने लक्ष्य से ज्यादा गड्ढे खोद लिए हैं, पर मृदा कार्य में फिसड्डी हैं। पौधारोपण में बिना मृदा कार्य के मात्र औपचारिकता होगी।


जिले में इस वर्ष 51 लाख 95 हजार 454 पौधों की रोपाई की जानी है। सभी ब्लाकों, नगर निकायों, शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी विभागों में एक जुलाई से अमृत वन महोत्सव के तहत पौधारोपण का कार्य किया जाना है। शासन ने वन विभाग सहित अन्य 31 विभागों को 10 मई तक गड्ढा खोदाई का कार्य और दस जून तक मृदा का कार्य कराने का निर्देश दिया था। इस वर्ष जनपद में संचालित गोशालाओं से गोबर खरीद कर मृदा कार्य में इस खाद का उपयोग किया जाना है। ताकि रोपित होने वाले पौधों को संजीवनी मिल सके।

अति चिंतनीय लापरवाही : अमृत वन महोत्सव पर उदासीनता के बादल !
Very worrying negligence: Clouds of indifference on Amrit Van Mahotsav !

मौजूदा समय की स्थिति देखें तो सभी विभागों ने लक्ष्य से करीब एक लाख ज्यादा गड्ढे खोद डाले हैं, पर मृदा कार्य में वन विभाग को छोड़ अन्य विभाग फिसड्डी हैं। मृदा कार्य न होने पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने सोमवार को पौधारोपण समिति की समीक्षा बैठक में कड़ी नाराजगी जताई थी। सभी विभागाध्यक्षों को 20 जून तक गड्ढों में मृदा कार्य कराने का अल्टीमेटम दिया । अमृत वन महोत्सव अभियान शुरू होने में महज 15 दिन बचे हैं। ऐसे में सभी 53 लाख गड्ढों में मृदा कार्य कर पाना चुनौती भरा होगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में डेंगू का “डंक” लेनें लगा जान : जिले में दहशत का “कोहराम” ! …

City News Uttar Pradesh

मुख़्तार अंसारी को सुपीरियर सुविधा बंद से जेल में अफरा -तफरी: डीएम का निरीक्षण शीघ्र !

City News Uttar Pradesh

बांदा में नमामि गंगे ‘सूखी’: पानी को ‘तरसते’ ग्रामीण, सिस्टम की ‘खुली’ पोल !

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग समझ गये बांदा “गंदगी का हैं टापू” : सफाई व्यवस्था “बेकाबू” ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा नेता के सवाल पर विपक्षी दलों में हलचल : गरीबी के आधार पर जनगणना हो, जातीय क्यों ?

सतीश मिश्रा का भाजपा पर हमला, बोले हमारे लिए भाजपा “दुश्मन नंबर वन” !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़