24.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी का बड़ा एक्शन: राजस्व मामलों की लापरवाही पर सात मंडलायुक्त से मांगा जवाब, सात जिलाधिकारी किए गए तलब
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

यूपी के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नसीहत : मर्यादा में रहें और विवादित बयान बाजी न करें मंत्री

 

  • ( ब्यूरो रिपोर्ट )

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों को मंत्री पद की मर्यादा के अनुरूप व्यवहार करने और विवादित बयानबाजी नहीं करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि नुपूर शर्मा के मामले पर कुछ न बोलें, क्योंकि संगठन इस पर अपना पक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुका है।
कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। सूत्रों ने बताया कि इसमें खास तौर पर मंत्रियों से कहा गया कि वह संयम बरतें और माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों से सचेत रहें। सभी वर्गों से व्यवहार अच्छा रखें।

यूपी के मंत्रियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नसीहत : मर्यादा में रहें और विवादित बयान बाजी न करें मंत्री
Chief Minister Yogi Adityanath’s advice to the ministers of UP: Be in dignity and do not make controversial statements.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि नूपुर शर्मा के बयान का उत्तर प्रदेश से कोई सीधा संबंध नहीं है। उन पर कार्रवाई कर पार्टी नेतृत्व ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है, इसलिए हम सभी का दायित्व है कि पार्टी लाइन के इतर न जाएं। सभी मंत्री जहां जरूरत हो, वहां मर्यादा में रहकर अपना पक्ष रखें, क्योंकि किसी भी मंत्री का बयान, सरकार का बयान माना जाता है। जनता में सरकार के प्रति उसी के आधार पर संदेश भी जाता है।
उल्लेखनीय है कि कानपुर और प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों में हुए हिंसक प्रदर्शनों पर सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने तीखा बयान दिया था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने उसी का संज्ञान लेते हुए अपने मंत्रियों को यह नसीहत दी है। इससे पहले भाजपा पदाधिकारियों को पार्टी नेतृत्व की ओर से नूपुर शर्मा से जुड़ी घटनाओं पर कोई प्रतिक्रिया न देने के लिए निर्देशित किया जा चुका है।


– आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटेगी सरकार

लोकसभा क्षेत्र आमजगढ़ और रामपुर के उपचुनाव में योगी सरकार पूरी ताकत के साथ जुटेगी। मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में पश्चिमी यूपी के मंत्रियों को रामपुर में तैनात किया गया। वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के नेतृत्व में अवध और पूर्वांचल के मंत्रियों को आजमगढ़ में चुनाव प्रचार व प्रबंधन के लिए तैनात करने का निर्णय किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सभा, रैलियां, रोड शो और चुनावी बैठकें करेंगे।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश घोसी उप चुनाव में भाजपा की जीत के लिये बन गये हैं ब्रम्हास्त्र !

City News Uttar Pradesh

हाई प्रोफाइल अपहरण केस का खुलासा : रुपये न देने के लिए किया था अपहरण का ड्रामा, पुलिस ने युवक को जौनपुर से किया बरामद …

यूपी विधानसभा सत्र में गूंजा बांदा जिले में बेधड़क चल रहे अवैध खनन और ओवर लोडिंग का मुद्दा

City News Uttar Pradesh

खनन माफियाओं पर ‘डिजिटल’ प्रहार : ‘वीटीएस सिस्टम’ से क्या होगा ‘कामयाब’ !

City News Uttar Pradesh

मासूम का अपहरण : एसपी अभिनंदन के निर्देश पर छह टीमों का गठन, पुलिस कर रही तलाश …

City News Uttar Pradesh

News- अवैध फैक्ट्री का हुआ खुलासा, दवा के नाम पर बेचा जा रहा था नशे का सामान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़