- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले के खपटिहाकला में होली का अनोखा अंदाज देखने को मिला। फाग गीतों के साथ फूलों की होली नें बरसाने की होली का सा दृश्य उपस्थित कर दिया। दरअसल, राम-जानकी मंदिर में होली उत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें रंग-बिरंगे फूलों के साथ होली खेली गई। खपटिहाकला के प्रसिद्ध मंदिर पाथेंश्वरी मंदिर के समीप स्थित राम-जानकी मंदिर में पैतृक गांव पहुंचे ब्रह्मवर्त पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी मुनीशाश्रम जी महाराज कानपुर ने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की।

इसके बाद भक्तों और ग्रामीणों के साथ फूलों की होली खेली। वहीं, मंदिर परिसर में प्रख्यात कलाकारों के द्वारा होली गीत प्रस्तुत किए गए। मंदिर के मुख्य पुजारी राकेश बाबा ने जगतगुरु शंकराचार्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कानपुर से पधारे गीतकार राकेश कुमार ने कैसी मच रही होली की धूम रामलला तेरे द्वारेन में पे और मोपे बांके सांवरिया रंग डाल गयो गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं, पंडित अशोक बाबा ने काहे मचली काहे मचली गीत प्रस्तुत किया।

इसके बाद स्थानीय गायक कलाकार सज्जन शुक्ला नें राधा की भीगै सतरंग चुनरिया गीत प्रस्तुत किया। अलोना गांव से आए लक्ष्मण, अभिनेता मनोज तिवारी ने बरसाने की छोरी, कान्हा मोसे खेलो न होरी गीत से समां बांधा। वहीं संगीत में होली गीतों में लाल वादक आशीष विश्वकर्मा, तबला वादक शुभम तिवारी, पेड़ में अर्जुन सिंह चंदेल, आर्गन वादक ओमप्रकाश विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
