City News Uttar Pradesh
होली के दो दिवसीय रंगोत्सव में सराबोर हो गये लोग: जमकर बरसा रंग
उत्तर प्रदेश

होली के दो दिवसीय रंगोत्सव में सराबोर हो गये लोग: जमकर बरसा रंग

  • विनोद मिश्रा

बांदा। होलिका दहन के बाद दो दिवसीय परंपरागत रंग पर्व बुधवार और गुरुवार को जमकर मनाया गया। दूसरे दिन गुरुवार को होली की धूम रही। तमाम लोगों ने इसी दिन होली मनाई। जगह-जगह रंग और अबीर-गुलाल की बौछार हुई। चेहरे पोतकर रंगों से नहला देने की होड़ रही। शहर, कस्बों और गांवों में रंगों का यह पर्व पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उधर, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भी गुरुवार को खूब होली खेली।

होली के दो दिवसीय रंगोत्सव में सराबोर हो गये लोग: जमकर बरसा रंग
People got drenched in the two-day festival of Holi: Colors rained fiercely

होली जलने के बाद बुधवार और गुरुवार को पूरे दिन होली की धूम रही। जगह-जगह होलियारों की हुड़दंग और हो-हल्ला चलता रहा। बुधवार को सुबह एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर नाचने-थिरकने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चला। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर अबीर और गुलाल के साथ होली की बधाई दी। महिलाएं और बच्चे रंगों में लिपे-पुते रहे।

होली के दो दिवसीय रंगोत्सव में सराबोर हो गये लोग: जमकर बरसा रंग
People got drenched in the two-day festival of Holi: Colors rained fiercely

बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी, खिन्नी नाका में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में होरियारों ने ताकत झोंक दी। उन्हें रोकने के लिए अन्य होलियारे रंगीन पानी की बौछारें करते रहे। शहर के बलखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, कटरा, किरन कालेज चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, खिन्नीनाका, छोटी बाजार, झंडा चौराहा, स्वराज कालोनी, अशोक लाट, सिविल लाइन, इंदिरा नगर, आवास विकास, अलीगंज, जिला परिषद चौराहा होली गीत और डीजे की धमक से गूंजते रहे।

होली के दो दिवसीय रंगोत्सव में सराबोर हो गये लोग: जमकर बरसा रंग
People got drenched in the two-day festival of Holi: Colors rained fiercely

रंगों से सराबोर युवाओं की टोलियां नाचतीं-थिरकती रहीं। उधर, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी दूसरे दिन होली का लुत्फ लिया। एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। होली जश्न का आलम यह रहा कि अधिकारी और कर्मी का भेद नजर नहीं आया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अधिवक्ताओं नें रैपुरा सूपा मंडी को महोबा से संबद्धता की उठाई मांग: दिया ज्ञापन

किसान नेता बबलू सिंह बोले: योगी सरकार बनी ‘बुंदेलखंड’ के ‘किसानों’ के लिए ‘संजीवनी’

City News Uttar Pradesh

Banda : दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर, पुलिस के फोन करने पर भी नहीं पहुंची एंबुलेंस …

पूर्व विधायक दलजीत खुश : बोले गडकरी और योगी की सौगात महोबा-हमीरपुर हेतु बेमिसाल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश व विधायक प्रकाश ‘नए वर्ष’ पर संदेश: विकास-समृद्धि के ‘पथ’ पर बढ़ेगा प्रदेश

City News Uttar Pradesh

बांदा : ओवरलोड ट्रकों पर चला कार्यवाही का चाबुक, 16 ट्रक सीज …

ब्रेकिंग न्यूज़