
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ ने चित्रकूट को नगर बस सेवा का बड़ा तोहफा दिया है। शहरवासियों और तीर्थयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है कि अब शहर और प्रमुख धार्मिक स्थलों तक आवागमन सरल और आधुनिक होगा। मुख्यमंत्री की मंजूरी से 10 इलेक्ट्रिक नगर बसों की सेवा लागू कर दी गई है। इसके अलावा अंतरराज्यीय आवागमन के लिए 48 नई बसों को चित्रकूट डिपो के लिए स्वीकृत किया गया है। नगर बस सेवा की शुरुआत से शहरवासियों को रोजमर्रा की यात्रा में आसानी होगी। शहर और धार्मिक स्थलों के बीच आवागमन अब सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण के अनुकूल होगा।

मुख्यमंत्री की पहल से जनपदवासियों की लंबी दूरी की यात्रा भी आसान होगी। 48 नई बसें चित्रकूट डिपो से संचालित होंगी। तीर्थयात्रियों को समय और सुविधा दोनों में लाभ मिलेगा। हालांकि, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन का निर्माण होना अभी बाकी है। इस कारण फिलहाल 10 डीजल बसों को शहर और धार्मिक स्थलों के लिए सिटी बस सेवा के रूप में चलाया जाएगा।

अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही चार्जिंग स्टेशन तैयार होगा, पूरी बस सेवा इलेक्ट्रिक बसों से संचालित होगी। स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री और प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब तीर्थयात्रियों और नगरवासियों को यात्रा के लिए निजी वाहन या ऑटो रिक्शा पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। परिवहन अधिकारियों ने भी कहा कि यह सेवा नगर यातायात में नई क्रांति लाएगी और शहर को आधुनिक परिवहन सुविधा से जोड़कर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
