24.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब
उत्तर प्रदेश

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय जल संरक्षण में सम्मानित बांदा जिले में एक बड़ी विडंबना सामने आई है। जिले के 37 अमृत सरोवर वर्षा के मौसम में भी सूखे पाए गए। दो साल में यह तालाब किसी भी मौसम में पानी से नहीं भरे। यह खुलासा केंद्र सरकार की तकनीकी टीम द्वारा किए गए सेटेलाइट डाटा एनालिसिस में हुआ। इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय ने भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए हैं।

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

केंद्रीय मंत्रालय ने पत्र भेजकर ग्राम विकास आयुक्त के माध्यम से डीसी मनरेगा को आदेश दिया है कि सरोवरों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। मंत्रालय जानना चाहता है कि जिस मौसम में नदियों और तालाबों में पानी लबालब है, उसी मौसम में अमृत सरोवर सूखे क्यों हैं। जानकारों का कहना है कि अमृत सरोवरों के निर्माण में डिज़ाइन की गंभीर कमी रही है।  तालाबों में बारिश का पानी कैसे आएगा और अधिक पानी होने पर कहां निकलेगा, इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

कई तालाबों में नाली या नाला बनाना ही भूल गया। यही कारण है कि बरसात के मौसम में भी यह तालाब पानी से खाली हैं। बांदा में वर्षा जल संचयन और भूगर्भ जलस्तर बढ़ाने के लिए अब तक 5000 से अधिक नए सरोवर खोदे गए या पुराने सरोवरों का जीर्णोद्धार कराया गया। इसके लिए वर्ष 2024 में बांदा को देश का पांचवां राष्ट्रीय जल संरक्षण पुरस्कार-2023 भी मिल चुका है।

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

लेकिन बरसात के मौसम में भी तालाब सूखे होना आश्चर्यजनक है। यह मामला न केवल जल संरक्षण की नीतियों की समीक्षा करने की जरूरत बताता है, बल्कि भविष्य में जल संकट से निपटने की रणनीति तय करने की भी चेतावनी है। बांदा के अमृत सरोवर यह संदेश देते हैं कि पुरस्कार और सम्मान से काम नहीं चलता, असली मूल्यांकन भौतिक सत्यापन और प्रभावी योजना से होता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : लॉकडाउन से पहले कालाबाजारी ने पकड़ी रफ्तार, कई गुना बढ़े दाम, प्रशासन द्वारा हो रही अनदेखी …

कांग्रेस का केंद्र सरकार पर ‘दोहरा’ प्रहार: गांवों से छीना रोजगार, मताधिकार भी निशाने पर

City News Uttar Pradesh

लोकतंत्र मे राष्ट्र, प्रान्त का मुखिया प्रधान मंत्री, मुख्यमंत्री, सासंद, विधायक, प्रधान आदि कौन ? औऱ कैसा हो ?

बांदा में संघ और भाजपा नेताओं ने खेली फूलों की होली: उमड़ा उत्साह

अपना दल की बैठक में संगठन की खुली पोल: राष्ट्रीय महासचिव ने पढ़ाया “ककहरा”

बुंदेलखंड के सात जिलों में गाय आधारित प्राकृतिक खेती होगी शुरू, 68 करोड़ होंगे खर्च : शाही

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़