24.8 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
मेडिकल कॉलेज कांड: रहस्य बनी महिला की मौत, पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन
उत्तर प्रदेश

मेडिकल कॉलेज कांड: रहस्य बनी महिला की मौत, पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गजब का सा है मेडिकल कालेज का क्राइम सीन। सत्तर सीसीटीवी कैमरे व 36 गार्डों की तैनाती व परिसर में ही पुलिस चौकी होने के बावजूद जांच पर अंधेरे का पर्दा है। इस घटना ने कॉलेज प्रशासन पर तो सवाल खड़े किए हैं, पुलिस की भी सक्रियता पर उंगलियां उठ रहीं हैं।

मेडिकल कॉलेज कांड: रहस्य बनी महिला की मौत, पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन
Medical college scandal: Woman’s death remains a mystery, police repeated the crime scene

हालात यह है की छह दिन बीतने के बाद भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। घटना को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच की कड़ी में शनिवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में घटनास्थल पर सीन आफ क्राइम दोहराया जा चुका है। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ व गार्डों समेत वहां भर्ती मरीजों के परिजनों से भी पूछताछ की गई।

मेडिकल कॉलेज कांड: रहस्य बनी महिला की मौत, पुलिस ने दोहराया क्राइम सीन
Medical college scandal: Woman’s death remains a mystery, police repeated the crime scene

हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस के हाथ अब तक खाली है। मेडिकल कॉलेज में शनिवार की देर शाम कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर सीन ऑफ क्राइम को दोहराया। शल्य विभाग की बिल्डिंग में बारीकी से जाकर जांच पड़ताल की गई । एसएनसीयू वार्ड के पीछे घटनास्थल को एक बार फिर खंगाला गया।


कोतवाल अनूप दुबे ने उस समय ड्यूटी में तैनात दोनों चार डॉक्टरों, तीन पैरामेडिकल स्टाफ समेत गार्डों व कर्मचारियों के सुपरवाइजर से पूछताछ की। महिला इमरजेंसी वार्ड से घुमावदार कॉरीडोर से होकर पुलिस शल्य विभाग की बिल्डिंग तक पहुंची। वहां एसएनसीयू वार्ड, आईसीयू वार्ड को देखा। आईसीयू वार्ड के बगल से गई सीढ़ी से चढ़कर छत का भी मौका मुआयना किया।कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में गठित टीम पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मौसम ने फिर दिखाया ‘रौद्र रूप’ : चारों तरफ तबाही, किसानों में ‘हाहाकार’ !

City News Uttar Pradesh

News- गाय बचाओ किसान बचाओ पदयात्रा निकाल रहे कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज…

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र का अनुभवी प्रयास: बांदा को सीधे खजुराहो दिग्दर्शन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले: सिंचाई के लिये मुफ्त बिजली का वादा हो गया पूरा

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : डकैत गौरी यादव के नाम पर मांगी पांच लाख रंगदारी, पुलिस ने 12 घंटे में शातिरों को किया गिरफ्तार …

City News Uttar Pradesh

दीपोत्सव 2022 के बाद काशी की देव दीपावली की ट्विटर पर मच गई धूम, 21 करोड़ से अधिक यूजर्स तक पहुंची

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़