25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पति नें तोड़े सात वचन : पत्नी का देवी मंदिर के धारदार हथियार से कर डाला कत्ल
उत्तर प्रदेश

पति नें तोड़े सात वचन : पत्नी का देवी मंदिर के धारदार हथियार से कर डाला कत्ल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पति ही बन गया कातिल। सात वचनों का वादा तोड़ पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना से गांव में सनसनी का आलम है।सूचना पाकर मौके पर पुलिस उच्च अधिकारी पहुंचे। कारणों की जांच की। हत्यारे को मय आला कत्ल के हिरासत में ले लिया।

पति नें तोड़े सात वचन : पत्नी का देवी मंदिर के धारदार हथियार से कर डाला कत्ल
Husband broke seven vows: killed his wife with the sharp weapon of the Devi temple

घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव की है। यहां के सूरज बली नें अपनी क्रूरता पत्नी पर उतारी।आपस में विवाद होने पर वह नजदीक के देवी मंदिर में गया। वंहा से त्रिशूल (सांग) उठाया। कूदता -फांदता और चिल्लाता हुआ घर में प्रवेश किया। त्रिशूल से पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद वहीं खामोशी से बैठ गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पति नें तोड़े सात वचन : पत्नी का देवी मंदिर के धारदार हथियार से कर डाला कत्ल
Husband broke seven vows: killed his wife with the sharp weapon of the Devi temple

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी पहुंच गये। घटना स्थल की जांच हुई। फोरेंसिक टीम एवं डाग स्क्वाड नें जरूरी साक्ष्य बटोरे। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें बताया की पति नशे का आदी था। पत्नी से अक्सर विवाद होता था। परिणाम हत्या में बदल गया। हत्यारे को हिरासत में लें लिया गया है।हत्या के कारणों की जांच के संदर्भ में विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुक्त दिनेश सिंह नाराज : शहर की जनता हो जाये होशियार

नाव दुर्घटना : यमुना नदी में डाला गया महाजाल,एक शव और बरामद, मृतकों की संख्या हुई बारह

अजेय दुर्ग कालिंजर नें फिर किया फतेह : राष्ट्रीय भू-विरासत स्थल का फहरा ध्वज

Admin Team

आयुक्त का सख्त निर्देश : चार्ज से हटाए जाएं तैनाती स्थल पर न रुकने वाले चिकित्सक …

City News Uttar Pradesh

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डायग्नोस्टिक सेंटर पर मारा छापा, भ्रूण जांच करने सहित अन्य मिली थीं शिकायतें

उपभोक्ता आयोग ने परिवादिनी को सौंपा दुर्घटना बीमा का 53 हजार 125 का चेक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़