30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा के पास 'गड्ढों' में तब्दील: ठेकेदार मस्त, जनता त्रस्त
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बांदा-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा के पास ‘गड्ढों’ में तब्दील: ठेकेदार मस्त, जनता त्रस्त

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा से कबरई को ‘जोड़ने’ वाला राष्ट्रीय राजमार्ग ‘खैरादा’ के पास आकर ‘अपनी बदहाली’ की कहानी ‘खुद बयां’ कर रहा है। ‘रेलवे फाटक’ के आसपास राजमार्ग पर इतने ‘बड़े-बड़े’ गड्ढे हो गए हैं कि ‘राजमार्ग कम, तालाब ज्यादा’ लगता है। फाटक बंद होते ही दोनों तरफ वाहनों की ‘लंबी कतार’ लग जाती है और खुलने के बाद भी ‘गड्ढों’ के कारण गाड़ियां ‘रेंग-रेंग’ कर निकलती हैं। इससे रोजाना घंटों ‘जाम’ लगा रहता है।बांदा-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा के पास 'गड्ढों' में तब्दील: ठेकेदार मस्त, जनता त्रस्तछोटी गाड़ियों और दोपहिया वाहन सवारों का ‘निकलना’ सबसे ज्यादा ‘मुश्किल’ है, आए दिन लोग गिरकर ‘घायल’ हो रहे हैं। प्रश्न ‘निर्माण’ कराने वाले विभाग और ‘कार्यदायी संस्था’ पर है। करोड़ों की लागत से बना राष्ट्रीय राजमार्ग इतनी जल्दी क्यों उखड़ गया ? मरम्मत के नाम पर सिर्फ गिट्टी डालकर ‘खानापूर्ति’ कर दी जाती है, जो ‘पहली बारिश में बह’ जाती है। ठेकेदार मस्त है और रोजाना सफर करने वाली ‘जनता परेशान’ है।बांदा-कबरई राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैराडा के पास 'गड्ढों' में तब्दील: ठेकेदार मस्त, जनता त्रस्तस्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी ‘वातानुकूलित कार्यालयों’ से ‘बाहर’ निकलकर ‘हकीकत’ नहीं देखते। स्कूली बच्चे, मरीज और नौकरी पेशा लोग इस ‘जाम और गड्ढों ‘के कारण रोज परेशान हैं। लोगों ने ‘मांग’ की है कि ‘जल्द से जल्द’ राजमार्ग की ‘गुणवत्ता’ सुधारी जाए और ‘फाटक पर जाम’ से ‘राहत’ के लिए ‘स्थायी समाधान’ किया जाए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

युवक के साथ गायब हुई बाला बरामद : हुआ मेडिकल परीक्षण

City News Uttar Pradesh

महोबा : एक लाख के इनामी निलंबित भगोड़ा आईपीएस मणिलाल पर एक और मुकदमा दर्ज …

जिला प्रभारी नें सुस्त भाजपा में किया ऊर्जा संचार : सुनील पटेल नें किया अभिनंदन

City News Uttar Pradesh

बांदा में दिवाली पर्व की आगवानी पर बाजार में ग्राहकों की भीड़

City News Uttar Pradesh

पाकिस्तान में गिरफ्तार बांदा के तीन मछुआरों का आया संदेश, भैया से बोल देना घर पर अम्मी का ख्याल रखें …

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी मौर्या गौशाला में अव्यवस्था देख हुये हैरान : गुस्सा चढ़ा परवान

ब्रेकिंग न्यूज़