- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्या गौशाला की हालत देख लापरवाही पर हैरान रह गये। गौशाला में न तो गोवंश मिले न ही उनके भूसे और चारे की व्यवस्था थी। केयर टेंकर और सचिव गायब थे। ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस दी गई। हम आपको खबर बता रहे हैं नरैनी ब्लाक के ग्राम पंचायत पियार की।

यहां मुख्य विकास अधिकारी वेदप्रकाश मौर्या नें ग्राम पंचायत पियार की अस्थाई गौशाला का आकस्मिक निरीक्षण किया। गौशाला में गोवंश नहीं पाए गये। चरही में सफाई का अभाव तथा काई पाई गई। गौशाला के पशुओं के बारे में जानकारी बताया गया की दिन में चरने गए हैं।

शाम को पुन: गौशाला में संरक्षित कर दिए जाते हैं। गौशाला में बहुत कम मात्रा में भूसा पाया गया जबकि सभी ग्राम प्रधानों को भूसा एकत्रित करने के लिए पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। इस समय गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था तथा भूसे की उपलब्धता किसानों के पास थी।

उनके खेतों में जाकर के भूसा संकलित करने में ग्राम के प्रधान व सचिव द्वारा विशेष प्रयास नहीं किया गया। गौशाला में 120 पशुओं को संरक्षित किए जाने के लिए सूचना दी गई, किंतु निरीक्षण के समय सचिव और केयरटेकर में से कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। सचिव की लापरवाही पर उनके विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्यवाही के निर्देश दिए । मुख्य विकास अधिकारी नें कहा की पूर्व में गोवंश के प्रबंधन के लिए जारी किए गए निर्देशों में शिथिलता है। जिसके लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्यवाही की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
