
- विनोद मिश्रा
बांदा। किसी का जीवन बेहतर एवं सुखमय बना देनें से बड़ा कोई काम नहीं होता। इस कार्य को नेत्र शिवरों के आयोजन के माध्यम से भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दल जीत सिंह नें कर दिखाया है। इस संदर्भ में जन सेवा का इतिहास रच दिया। जनता में उनके इस कार्य का जयकारा है।

इसी क्रम की अगली कड़ी में पूर्व विधायक दलजीत सिंह की अगुवाई में में तिंदवारी क्षेत्र के मटौंध कस्बे में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे करीब 300 लोगों का नेत्र परीक्षण हुआ।

इस अवसर पर जानकीकुंड चिकित्सालय के कुशल नेत्र विशेषज्ञों उपस्थित रहे। शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष सधीर सिंह नें किया गया। इसमें 65 मोतियाबिन्द पीड़ितों को ऑपरेशन हेतु जानकीकुंड चिकित्सालय भेजा गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, भाई नन्दू सिंह, शत्रुघ्न पहलवान एवं क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों की सहभागिता रही। पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सभी का आभार जताया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
