City News Uttar Pradesh
पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को बताया विश्व विजयी
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भीषण बिजली कटौती पर जताई चिंता: डीएम को दी सलाह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें जिले में बिजली आपूर्ति छिन्न – भिन्न हो जाने पर गहरी चिंता जताई हैं। कहा की भीषण गर्मी में बिजली कटौती से जनता परेशान हैं। ऐसे में जिलाधिकारी को चाहिये की बिजली अधिकारियों की बैठक लें। आपूर्ति व्यवस्था को सही करने के लिये प्रभावी कदम उठायें।

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भीषण बिजली कटौती पर जताई चिंता: डीएम को दी सलाह
Former MLA Daljit Singh expressed concern over severe power cuts: advice to DM

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें बिजली विभाग की कार्य प्रणाली पर आश्चर्य जताया। कहा की गर्मी का मौसम शरू होने के पूर्व बिजली लाईनों एवं ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य पांच छह घंटॆ बिजली कटौती कर कई दिनों तक रोजाना यह प्रक्रिया अपनाई जाती है लेकिन गर्मी शुरू होते ही बिजली आपूर्ति चरमरा जाती है आखिर क्यों?यह तो बहुत बड़ा निकम्मापन और लापरवाह कार्य प्रणाली की सूचक है।


पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें चिंता जताई है की पूरा जिला इस वक्त गर्मी -बिजली की मार झेल रहा है। जिसके चलते शहर में पानी की आपूर्ति पर भी विपरीत असर है। इस विकराल समस्या से निपटने के लिए डीएम विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दें। जिससे जनता को बिजली पानी की समस्या न हो। इसके लिए अधिकारी भ्रमण शील रहे। अगर अधिकारी इस गर्मी में जनता के साथ लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। पूर्व विधायक नें कहा की विद्युत विभाग के अधिकारी/कर्मचारी विद्युत समस्या निदान हेतु किये गये फोन कॉल रिसीव नहीं करते। डीएम को इस दिशा में भी कार्यवाई करनी चाहिये।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का ‘सूखा’ होगा ‘समाप्त’

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में पीएम-सीएम योजना का बुराहाल : कैसे मिले गरीबों को आवास ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा को लहसुन ने दी चुनौती: पहुंच गया “चार सौ के पार”

City News Uttar Pradesh

पोषण माह का आयोजन : परिचर्चा एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से की जागरूकता

City News Uttar Pradesh

Banda : एसडीएम की रोक के बावजूद निर्माण जारी, दबंग भूमिधरी जमीन पर कर रहे हैं निर्माण…

पूर्व सांसद भैरों ने ‘भगवान’ को लिखा पत्र: फर्जी दीपदान आंकड़ों पर बवाल, सिस्टम हुआ ‘नंगा’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़