City News Uttar Pradesh
विधायक विशंभर बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह
उत्तर प्रदेश

विधायक विशंभर बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश से तबाह हुए खेतों को देखकर समाजवादी पार्टी के विधायक विशंभर सिंह यादव ने जिले को “प्राकृतिक आपदा ग्रस्त क्षेत्र” घोषित करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि किसानों की हालत दयनीय है, खेत जलमग्न हैं और धान की तैयार फसल सड़ चुकी है। सरकार को तुरंत मुआवजे का ऐलान करना चाहिए, वरना किसानों की आर्थिक रीढ़ पूरी तरह टूट जाएगी।

विधायक विशंभर की बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

विधायक विशंभर यादव ने मुलाकात में कहा कि जिले में लगातार बारिश और हवाओं से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। खेतों में कटाई के लिए तैयार धान अब दलदल में तब्दील हो चुके हैं। जिन किसानों ने धान काटकर सुखाने के लिए खेतों में रखा था, वे ढेर अब सड़ रहे हैं। यह मौसम किसानों के लिए विपत्ति बन गया है,अब उनके सामने आजीविका का संकट है।

विधायक विशंभर की बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

विधायक विशम्भर ने आशंका जताई कि रबी की बुवाई पर भी इसका गहरा असर पड़ेगा। लगातार हुई बारिश से खेतों की मिट्टी में परत बन गई है, जिससे बीज अंकुरण नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि दलहनी और तिलहनी फसलों की बुवाई बुरी तरह पिछड़ जाएगी। चना, मसूर और अरहर जैसी फसलें संकट में हैं। विधायक विशम्भर यादव नें चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द राहत नहीं दी तो किसान कर्ज, भूख और निराशा के बोझ तले दब जाएगा।

विधायक विशंभर की बोले: बांदा को आपदा ग्रस्त घोषित करे सरकार, धान सड़ने से किसान तबाह

उन्होंने कहा कि वे विधानसभा में यह मुद्दा जोरदार तरीके से उठाएंगे ताकि सरकार बांदा को प्राकृतिक आपदा प्रभावित घोषित कर किसानों को मुआवजा देने का निर्णय ले। विधायक विशम्भर ने जिला प्रशासन से कहा कि वह फसलों के नुकसान का व्यापक सर्वे कराकर हर किसान तक राहत पहुंचाए। “यह समय राजनीतिक दिखावे का नहीं,बल्कि किसानों के साथ खड़े होने का है”। जिनके खेत बर्बाद हुए हैं, उन्हें शीघ्र आर्थिक मदद मिलनी चाहिए।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम का रुख सख्त , शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा ने किया ‘बड़ा ऐलान’ : आरोपी बताने पर 51 हजार का ‘इनाम’ घोषित

City News Uttar Pradesh

Banda : दिल दहला देने वाला मामला, तिलक चढ़ने के चंद घंटो पूर्व युवती नें प्रेमी संग जान दी …

शादी में गया था परिवार, मेडिकल स्टोर संचालक के घर से नकदी व गहने लेकर चोर हुए फरार

City News Uttar Pradesh

बांदा में चारा हुआ जहरीला : गौवंशों नें तोड़ा दम, प्रशासन में हड़कंप !

बांदा देश में चमकेगा स्वास्थ सेवा में,राष्ट्रीय संक्रामक रिसर्च सेंटर मन्जूर।

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़