29.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
आचार संहिता खत्म, अब विकास कार्यों को गति के लिये बैठक में हुई कवायद
उत्तर प्रदेश

आचार संहिता खत्म : अब विकास कार्यों को गति के लिये बैठक में हुई कवायद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चुनाव आचार संहिता खत्म हाे गई। अब विकास कार्यों की गति को रफ्तार दी जायेगी। विकास भवन में सीडीओ की अध्यक्षता में इस संदर्भ में बैठक हुई। सभी बीडीओ, एडीओ पंचायत समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को परिवार रजिस्टर का ऑनलाइन विवरण फीड करने, पोर्टल पर आवश्यक संशोधन और लंबित कार्यों को गति देने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।अब नए कार्यों का क्रियान्वयन शुरू होने के साथ पुराने कार्यों को भी गति मिलेगी। लखनऊ से आए दो अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। पीपीटी के माध्यम से ऑनलाइन फीडिंग, संशोधन व रिपोर्ट संबंध में जानकारी दी।

आचार संहिता खत्म, अब विकास कार्यों को गति के लिये बैठक में हुई कवायद
Code of conduct is over, now efforts were made in the meeting to speed up development works

सीडीओ वेदप्रकाश मौर्या ने भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था में सुधार एक सप्ताह में खराब व बंद पड़े हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश दिये। रिबोर योग्य हैंडपंपों को भी संचालित करने को कहा। डीपीआरओ अजय आनंद सरोज रोजाना इसकी समीक्षा करेंगे। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों का चयन तीन दिन के अंदर करते हुए उनकी सूची उपलब्ध कराने,प्रशिक्षण व उन्नत टूलकिट देनें को कहा। परियोजना निदेशक प्रवीणानंद ने प्रधानमंत्री आवास में खराब प्रगति वाले सचिवों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। विगत दो वर्षों में आवंटित अंत्येष्टि स्थल तक आने-जाने वाले मार्ग को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यमुना में मर्का घाट पर पुल इस मानसून में नहीं होगा पूरा ? दिशा निर्देशों को सेतु निगम का ठेंगा ?

मौत के तारों के नीचे ‘जिंदगी’: मंडरा रहा ‘काल’, विभागीय लापरवाही ‘बेनकाब’

City News Uttar Pradesh

सदर प्रत्याशी की जन तपस्या कर रही कमाल : गूंज रहा जय प्रकाश – तय प्रकाश !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें विकास कार्यों की शुरू की बारीकी से निगरानी : चेताया की नहीं हो नादानी

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक मौत : कटे तार पर पैर रखते ही लगा करंट, फि‍र नहीं उठा युवक, घर में मचा कोहराम

Banda : सदर विधायक का प्रयास, मंडलीय अस्पताल के लिए 146 स्वास्थ्यकर्मी नियुक्त …

ब्रेकिंग न्यूज़