27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उद्योग बंधु की बैठक या रस्म अदायगी का मंच: समस्याएं जस की तस, समाधान फाइलों में गुम !
उत्तर प्रदेश

उद्योग बंधु की बैठक या रस्म अदायगी का मंच: समस्याएं जस की तस, समाधान फाइलों में गुम !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में उद्यमियों की समस्याएं आज भी उतनी ही जिंदा हैं जितनी पिछली किसी भी उद्योग बंधु की बैठक के बाद थीं। फर्क बस इतना है कि अब सवाल उठने लगे हैं ये बैठकें वाकई समाधान के लिए होती हैं या ‘बासी कढ़ी में सौंवा उबाल’ जैसा दिखावा ?

उद्योग बंधु की बैठक या रस्म अदायगी का मंच: समस्याएं जस की तस, समाधान फाइलों में गुम !

आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक जरूर हुई, लेकिन समस्याएं वही पुरानी, जवाब वही घिसा-पिटा, और कार्रवाई वही “शीघ्र” शब्द में सिमटी हुई दिखी। उद्यमियों को वही पुरानी झलक मिली वादों की चाशनी में लिपटी सरकारी सुस्ती।

उद्योग बंधु की बैठक या रस्म अदायगी का मंच: समस्याएं जस की तस, समाधान फाइलों में गुम !

औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में पेयजल संकट नया नहीं है। आयुक्त ने जलनिगम को 284 लाख की स्वीकृति पर “शीघ्र कार्य शुरू कराने” का आदेश फिर से दोहराया। सवाल यह है कि यह बजट कब से पड़ा है, और ‘शीघ्र’ कब आएगा? उद्योगपतियों की वर्षों पुरानी मांग स्वतंत्र विद्युत फीडर। इस बार भी ‘ट्रिपिंग में सुधार करें’ का निर्देश देकर काम चलाया गया। क्या यह गंभीर औद्योगिक नीति है या महज औपचारिकता ?

उद्योग बंधु की बैठक या रस्म अदायगी का मंच: समस्याएं जस की तस, समाधान फाइलों में गुम !

औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें उखड़ी हैं, नालियां बजबजा रही हैं, और एलईडी लाइटें कब की बुझ चुकी हैं। लेकिन समाधान? सिर्फ निर्देश और वो भी “निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए” की घिसी शैली में। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में 10% अनुदान पर 5 लाख से ऊपर के ऋण की बात हुई। लेकिन यह जानकारी अभी भी ज़्यादातर उद्यमियों के लिए कागज़ों तक सीमित है। क्या ये योजनाएं सिर्फ सरकारी रिपोर्ट कार्ड भरने के लिए हैं? कबरई से महोबा तक की स्ट्रीट लाइटें ठप पड़ी हैं। सड़कें खुद बयान कर रही हैं अपने हालात। उद्योग बंधु की बैठकों में जोश और योजनाओं की बारिश तो जरूर होती है, लेकिन जब तक उन आदेशों की ज़मीन पर ‘सुनवाई’ नहीं होती, तब तक ये बैठकें केवल ‘सरकारी खानापूर्ति’ और ‘प्रशासनिक दिखावा’ ही रहेंगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में रासायनिक उर्वरक डाल रहे हैं बेशुमार : खेत की सोना मिट्टी हो रही है बेकार

मालती गुप्ता नें भरी हुंकार: हिंदू समाज पर अत्याचार रोको सरकार

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा रंजन नें दी हिदायत समाधान दिवस बनें न मजाक: शिकायतों पर दें गंभीर ध्यान

City News Uttar Pradesh

राहुल गांधी अब कारपेंटर्स के बीच पहुंचे: फर्नीचर मार्केट में कारीगरों के साथ चलाई आरी, कुर्सी बनाना सीखा

City News Uttar Pradesh

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ पूर्वाभ्यास : मंत्री रामकेश होंगे मुख्य अतिथि

City News Uttar Pradesh

भाजपा की त्रिमूर्ति रामकेश, प्रकाश और सुनील: मोदी मय माहौल को कर रहे रंगीन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़