- विनोद मिश्रा
बांदा। महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गुस्साए मायके पक्ष वालों ने अस्पताल में ही उसके पति की पिटाई कर दी, जमकर हंगामा किया और स्ट्रेचर लेकर जाम लगने की कोशिश की। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत कराया। महिला के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

नरैनी के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी कपड़ा कारोबारी रामकरण साहू की पत्नी विनीता (35) की बुधवार को मौत हो गई। ससुराली पक्ष के अनुसार महिला घर में अकेली थी, उसी दौरान उसने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। सीएचसी में उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए।
अस्पताल में ही उसके कारोबारी पति के साथ मारपीट की। हंगामा करते हुए स्ट्रेचर पर शव लेकर जाने लगे और जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और उन्हें जाम लगाने से रोक दिया गया। भाई ब्रिजेंद्र साहू का आरोप है कि ससुरालीजन उसकी बहन विनीता को प्रताड़ित करते। उन्हीं लोगों ने जहर देकर उसकी हत्या की है। प्रभारी निरीक्षण अरविंद सिंह गौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
