28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें प्रतिभा शक्तिमानों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें प्रतिभा शक्तिमानों को किया सम्मानित

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्रतिभा शक्तिमानों को उनके रण कौशल को सराहा एवं सम्मानित किया। डीएम नें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल परीक्षा में टाॅप-10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभा शक्तिवान छात्र,छात्राओं को सम्मानित किया।अभिभावकों को भी बधाई दी।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें प्रतिभा शक्तिमानों को किया सम्मानित
DM Durga Shakti Nagpal honored Pratibha Shaktimaans

उन्होंने छात्र,छात्राओं से कहा कि उनकी मेहनत, योग्यता एवं समझदारी में कोई कमी नही है, अब यह सही समय है जब वह आगे बढने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दृढ़संकल्प के साथ अध्ययन करें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारें तथा लक्ष्य प्राप्ति करने हेतु निरन्तर प्रयास करें।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें प्रतिभा शक्तिमानों को किया सम्मानित
DM Durga Shakti Nagpal honored Pratibha Shaktimaans

इस अवसर पर उन्होंने इण्टर मीडिएट परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करनेे पर अनुराधा गुप्ता, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर कृष्ण विवेक, सौरभ सिंह, नंदनी गुप्ता तथा तृृतीय स्थान प्राप्त करने पर रूचि सिंह को सम्मानित किया। इसके साथ ही इण्टर मीडिएट की परीक्षा में टाॅप-10 में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्र,छात्राओं को सम्मानित किया।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नें प्रतिभा शक्तिमानों को किया सम्मानित
DM Durga Shakti Nagpal honored Pratibha Shaktimaans

हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अंतरा गुप्ता एवं आंचल, द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रदुम्न कुमार, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर राज चक्रवर्ती, कमलेश कुमार तथा अनुष्का गुप्ता को सम्मानित किया। इसके साथ ही हाई स्कूल की परीक्षा में टाॅप-10 में उच्च अंक प्राप्त करने वाले अन्य छात्र, छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह सहित मेधावी छात्र, छात्रायें एवं उनके अभिभावक तथा शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लाइटिंग योजना में ‘करोड़ों’ की चपत: रामघाट में न लाइट बची, न ईमान ! किसकी जेब ‘गरम’ ?

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल गांव की बदहाल स्थिति देख दंग : समाधान केसख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

जिले में बढ़ी बिजली कटौती: शहर और ग्रामीण क्षेत्रों दोनों में बुरा हाल

City News Uttar Pradesh

भाजपा की जिला बैठक में मोदी और योगी के कर्मयोग पर हुई चर्चा

आईजी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार पेश करेगी बजट: 9 से 20 फरवरी तक चलेगा विधानसभा सत्र, खाका हुआ तैयार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़