27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल

चित्रकूट। देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में गुरुवार की शाम करीब चार बजे भीषण आग भड़क उठी। जंगल को धू-धूकर जलता देख वन कर्मियों के साथ हवाई पट्टी के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि आग एयरपोर्ट से दूर थी, लेकिन उठ रही लपटे व धुआं लोगों को डरा रहा था। वैसे दो घंटे की मशक्कत के बाद वन और फायर कर्मी आग बुझाने में कामयाब रहे तो लोगों ने राहत की सांस ली।

चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल
Chitrakoot: A fierce fire broke out in Sidhpur forest near Devangana airport, the atmosphere of chaos lasted for two hours

एक ओर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला अधिकारियों के साथ गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को जंगल की आग को लेकर जागरूक कर हिदायत दे रहे हैं कि महुआ के लिए जंगल में आग न लगाएं। दूसरी ओर आग की घटनाओं में कोई कमी नहीं आ रही है। सिद्धपुर जंगल में बांके सिद्ध आश्रम के आसपास भड़की आग से जिला प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। यह आश्रम देवांगना एयरपोर्ट के ठीक नीचे है। आश्रम और एयरपोर्ट के बीच करीब तीन सौ मीटर की दूरी है। यदि आग और विकराल होती तो हवाई पट्टी के पास भी पहुंच सकती है क्योंकि पिछली साल एयरपोर्ट की बाउंड्री के अंदर आग पहुंच गई थी। कर्वी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नफीस खान ने बताया कि आग आश्रम के आसपास व सीढिय़ों ने नजदीक लगी थी।

चित्रकूट: देवांगना एयरपोर्ट के पास सिद्धपुर जंगल में भड़क उठी भीषण आग, दो घंटे रहा अफरा-तफरी का माहौल
Chitrakoot: A fierce fire broke out in Sidhpur forest near Devangana airport, the atmosphere of chaos lasted for two hours

किसी महुआ बीनने वाले ने लगाया है। यह आग काफी कम दायरे थी। उसको बुझा लिया गया है। आग लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। वहीं अग्निशमन अधिकारी यतींद्रनाथ उमराव ने बताया कि रैपुरा और मानिकपुर के अमचेरनेरूआ के जंगल में भी आग लगी थी। उसको भी बुझा लिया गया है। आसमान से बरस रही आग के बीच कहीं न कहीं घटना हो रही है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने संगठन को दिया ‘जीत’ का मंत्र: पंचायत चुनाव को लेकर बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के अनिल सिंह बनें चुनावी सारथी !

City News Uttar Pradesh

Banda : छह सैकड़ा से ज्यादा कर्मियों ने लगवाया टीका, दूसरी डोज से शरीर में बढ़ेगी एंटीबाडी …

City News Uttar Pradesh

दो बच्चों की मां जेवर और लाखों की नगदी ले प्रेमी संग हुई फरार : बैंक जाने के बहाने निकली थी घर से

बांदा में ‘तंदूर बस सेवा’: रोडवेज बसों में सफर बना ‘मुसाफिरों’ के लिए कहर

ब्रेकिंग न्यूज़