27.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा
उत्तर प्रदेश

बांदा: बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा

  • विनोद मिश्रा

बांदा । मायावती सरकार में कभी बसपा प्रमुख के करीबी रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी क्या बसपा में घर वापसी करेंगे ? मीडिया पर चल रही ऐसी खबरों को पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सीरे से खारिज किया है।

बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा
Big statement of former minister Naseemuddin Siddiqui regarding BSP’s return home, read what he said

नसीमुद्दीन सिद्दकी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि सोशल मीडिया में झूठी खबर चल रही है कि मेरी मायावती से मुलाकात हुई और मैं बसपा में जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ अखबार में छपी ऐसी खबर झूठी है। बसपा सुप्रीमो मायावती से उनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। मैं कांग्रेस में हूं और रहूंगा। मेरी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी हैं, वही रहेंगी। मैं कांग्रेस छोड़कर नहीं जाऊंगा।

बसपा में घर वापसी को लेकर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी का बड़ा बयान, पढ़िए क्या कहा
Big statement of former minister Naseemuddin Siddiqui regarding BSP’s return home, read what he said

इस तरीके की जो भी खबरें चलाई जा रही हैं, वह उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश है। बताते चलें कि कभी बसपा के शीर्ष नेताओं में शामिल रहे सिद्दीकी बसपा सुप्रीमो मायावती के बेहद खास माने जाते थे। वह मायावती सरकार में ताकतवर मंत्री भी रहे। लेकिन 2018 में हाथी से उतरकर उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। फरवरी 2018 में समर्थकों के साथ वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तीन करोड़ वेतन में खर्च: फिर भी गांवों की सफाई व्यवस्था बेपटरी !

City News Uttar Pradesh

पालिका चेयर मैन “रंगा उदास” की भूमिका में ? जुमले नहीं हुये कामयाब, तो चलने लगे चाल !

City News Uttar Pradesh

महंगाई का कमाल: चिकन से महंगा हुआ दाल, आम को आलू नें लगाई पछाड़

City News Uttar Pradesh

चुनाव आयोग की नोटिस का सपा ने भेजा जवाब, अखिलेश यादव ने यादव-मुस्लिम वोटर्स के नाम काटे जाने की दी डिटेल

City News Uttar Pradesh

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में बजट पेश : दिये गये दिशा निर्देश

देवी मंदिरों में नवमी पूजा के साथ नवरात्र विदा, विधायक प्रकाश द्वारा आरती …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़