City News Uttar Pradesh
योगी सरकार अयोध्या धाम के लिए प्रदेश के छह जिलों से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, तय किया गया वन-वे किराया
उत्तर प्रदेश

अयोध्या धाम के लिए यूपी के छह जिलों से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया गया वन-वे किराया

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। योगी सरकार राम भक्तों और पयर्टकों को हेलीकॉप्टर से अयोध्या धाम के दर्शन कराएगी। सरकार प्रदेश के छह जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत लखनऊ से करेंगे। सरकार की ओर से प्रदेश के छह जिलों से शुरू होने वाली हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता ऑपरेटर का चयन किया गया है, जो ऑपरेशनल मॉडल पर हेली सर्विसेस की सेवाएं प्रदान करेगा।
राम भक्तों और पर्यटकों को हेलीकॉप्टर सेवा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, मथुरा और आगरा से मिलेगी। वहीं आने वाले समय में प्रदेश के अन्य जिलों से भी इस सुविधा को जल्द शुरू किया जाएगा। इतना ही नहीं, योगी सरकार श्रद्धालुओं को अयोध्या नगरी और राम मंदिर के हवाई दर्शन भी कराएगी। इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को दी गई है। इस सुविधा के लिए श्रद्धालुओं को पहले से बुकिंग करानी होगी।

योगी सरकार अयोध्या धाम के लिए प्रदेश के छह जिलों से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, तय किया गया वन-वे किराया
Yogi government will start helicopter service for Ayodhya Dham from six districts of the state, one-way fare fixed

– 6 जिलों से शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम भक्तों को हेलीकॉप्टर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये थे। इसी के तहत प्रदेश के 6 जिलों से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जा रही है। यह सुविधा भक्तों और पर्यटकों को ऑपरेटर मॉडल पर उपलब्ध करायी जाएगी। इसके अलावा राम भक्तों को राम मंदिर ऐरियल दर्शन भी कराए जाएंगे। इसके लिए रामभक्त सरयू तट स्थित टूरिज्म गेस्ट हाउस के पास बने हैलीपेड से उड़ान भर सकेंगे। इसके तहत श्रद्धालुओं को राम मंदिर, हनुमानगढ़ी, सरयू घाट समेत प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों की हवाई सैर भी करायी जाएगी।
इस हवाई सफर का अधिकतम समय 15 मिनट होगा, जबकि प्रति श्रद्धालु किराया 3,539 रुपये तय किया गया है। इस सुविधा के जरिये एक हवाई सफर का लुत्फ 5 श्रद्धालु उठा सकेंगे। इसकी भार सीमा 400 किग्रा. है। वहीं एक श्रद्धालु अधिकतम 5 किग्रा. सामान के साथ सफर कर सकेगा। इसके अलावा श्रद्धालु गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। यह दूरी 126 किमी. की होगी, जिसे 40 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 11,327 रुपये तय किया गया है।

योगी सरकार अयोध्या धाम के लिए प्रदेश के छह जिलों से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, तय किया गया वन-वे किराया
Yogi government will start helicopter service for Ayodhya Dham from six districts of the state, one-way fare fixed

– राम मंदिर ऐरियल दर्शन के लिए देने होंगे 3,539 रुपए

राम मंदिर ऐरियल दर्शन के लिए हवाई सफर का अधिकतम समय 15 मिनट होगा जबकि प्रति श्रद्धालु किराया 3,539 रुपये तय किया गया है। इस सुविधा के जरिये एक हवाई सफर का लुत्फ 5 श्रद्धालु उठा सकेंगे। इसकी भार सीमा 400 किग्रा. है। वहीं एक श्रद्धालु अधिकतम 5 किग्रा. सामान के साथ सफर कर सकेगा। इसके अलावा श्रद्धालु गोरखपुर से अयोध्या धाम के लिए हेलिकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। यह दूरी 126 किमी. की होगी, जिसे 40 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 11,327 रुपये तय किया गया है।

– वाराणसी के नमो घाट से अयोध्या धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा

पर्यटन विभाग के निदेशक प्रखर मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु वाराणसी के नमो घाट से हेलिकॉप्टर की सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह दूरी 160 किमी की होगी, जिसे 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है।

– लखनऊ से 45 मिनट में पहुंचेंगे अयोध्या धाम

इसी तरह श्रद्धालु लखनऊ के रमाबाई से हेलिकॉप्टर की सेवा का लाभ ले सकेंगे। यह दूरी 132 किमी की होगी, जिसे 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है जबकि प्रयागराज में टूरिज्म गेस्ट हाउस के पास बने हैलीपैड से हेलीकॉप्टर की सेवा मिलेगी। यह दूरी 157 किमी. की है, जिसे 50 मिनट में पूरा किया जाएगा। इसके लिए प्रति श्रद्धालु किराया 14,159 रुपये तय किया गया है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News – पंचायत चुनाव के लिए छठीं-सातवीं के छात्रों को बना दिया वोटर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने आरोपी बीएलओ को किया बर्खास्त 

City News Uttar Pradesh

सपा नें भाजपा को ‘पछाड़ने’ की ‘तैयारी’ की तेज : एमएलसी चुनाव का फूंका मंत्र

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर : दिवंगत डॉक्टर को भाजपा ने बनाया चिकित्सा प्रकोष्ठ का सह संयोजक, जिले में हुई किरकिरी …

Banda : गंगा जमुनी संस्कृति की मिसाल, उपवास, रमजान एक साथ …

यूपी: दीपावली पर एक हजार करोड़ की शराब पी गए प्रदेश के लोग, अकेले इस शहर में 50 करोड़ की हुई बिक्री

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस का ‘मास्टर स्ट्रोक’ प्लान तैयार: नई रणनीति से देंगे ‘कड़ी’ चुनौती

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़