30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रेमी के साथ पत्नी को रंग रेलियां मनाते देख पति ने खोया आपा, उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

वारदात : आधी रात 58 साल के वृद्ध ने पत्नी को हथौड़े से कूचकर उतारा मौत के घाट, आरोपित चार बेटियों की कर चुका है शादी

 

महोबा। खरेला थाना क्षेत्र के सादरायन मोहल्ला में मामूली से बात पर वृद्ध ने आधी रात पत्नी की हथौड़े से कूचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर से भाग गया। रात में पड़ोसियों से जानकारी मिलने के बाद बेटी ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और आरोपित पति की तलाश तेज की है।
खरेला कस्बा के सादरायन मोहल्ला निवासी 58 वर्षीय कल्लू उर्फ कालीचरन खेती और मजदूरी करता था। उसकी चार बेटियां हैं, सभी की शादी हो चुकी है। घर पर दंपती ही अकेले रहते थे। आरोपति कालीचरन की बेटी चांदनी ने खरेला पुलिस को बताया कि उसके पिता शराब की लती हैं। आए दिन घर पर मां के साथ वह विवाद करते रहते थे। कई बार उन्हें नशा न करने को कहा था। बताया कि पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कालीचरन शराब पीकर घर आया था। इसी बात को लेकर पत्नी 55 वर्षीय शीला ने टोका कि आज फिर से शराब पीकर आ गए। इस पर पत्नी के साथ झगड़ने लगा। बात की बात उसने पास में पड़े हथौड़े से उसके सिर व कनपटी पर वार कर दिया।

वारदात : आधी रात 58 साल के वृद्ध ने पत्नी को हथौड़े से कूचकर उतारा मौत के घाट, आरोपित चार बेटियों की कर चुका है शादी शव
Incident: At midnight, a 58-year-old beat his wife to death with a hammer, the accused has married four daughters

बेटी ने बताया कि रात करीब 12 बजे पिता ने उसे फोन करके घटना की जानकारी स्वयं दी थी। चांदनी की ससुराल महोबा के ही कुलपहाड़ में है। वह अपने पति रोहित के साथ यहां पहुंची तो मां लहूलुहान हालत में मिली। उन्हें पड़ोसियों की मदद से चरखारी अस्पताल लेकर गई। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। खरेला थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि बेटी चांदनी की तहरीर पर आरोपित कालीचरन के खिलाफ पत्नी की हत्या करने के जुर्म में मुकदमा लिखा गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी की केंद्रीय मंत्री से मांग: पढ़ाई में हो एक देश-एक परीक्षा

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज को प्राचार्य सुनील कौशिक नें दी बड़ी उपलब्धि : हारमोंस एवं प्रोटेस्ट कैंसर जांच की लगी मशीन

City News Uttar Pradesh

डबल इंजन की ‘डबल’ सौगात: प्रकाश-मालती ने दी 2 करोड़ से ज्यादा की ‘विकास परियोजनाएं’

City News Uttar Pradesh Desk

शंकर सरोवर सफाई अभियान प्रेणना संकल्प कें साथ समाप्त: अशोक त्रिपाठी सराहे गये

City News Uttar Pradesh

मंडलीय उन्नयन गोष्ठी में उद्यान मंत्री नें दिखाया सब्ज बाग: बताया योजनाओं और तकनीक का ‘खजाना’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘तिरंगा यात्रा’ ने रचा ‘इतिहास’ : सड़को पर उमड़ा ‘जनसैलाब’

ब्रेकिंग न्यूज़