30.6 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

कांग्रेस में CWC की जगह अब स्टीयरिंग कमेटी का एलान: खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम; पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी

( ब्यूरो रिपोर्ट )

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने बुधवार (26 अक्टूबर) को स्टीयरिंग कमेटी का एलान किया है। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत सीडब्ल्यूसी के तकरीबन सभी सदस्यों को स्टीयरिंग कमेटी में शामिल किया गया है। कांग्रेस (Congress) के फैसले लेने वाली कमेटी सीडब्ल्यूसी में 23 सदस्य थे. खरगे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर समिति के सदस्यों में नहीं हैं। इस लिस्ट में मनीष तिवारी का भी नाम नहीं है।

कांग्रेस में CWC की जगह अब स्टीयरिंग कमेटी का एलान: खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम; पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी
Steering Committee announced instead of CWC in Congress: Kharge formed 47-member team, names of 47 leaders including Sonia-Rahul

खरगे के अध्यक्ष की कमान संभालने के तुरंत बाद परंपरा के मुताबिक सीडब्ल्यूसी के सभी सदस्यों ने उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। परंपरा के मुताबिक नए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के बाद सीडब्ल्यूसी भंग कर दी जाती है और पार्टी के कामकाज के संचालन के लिए सीडब्ल्यूसी की जगह स्टीयरिंग कमेटी बनाई जाती है। एआईसीसी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा, “सभी सीडब्ल्यूसी सदस्यों, एआईसीसी महासचिवों और प्रभारी ने कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।”

कांग्रेस में CWC की जगह अब स्टीयरिंग कमेटी का एलान: खड़गे ने 47 सदस्यीय टीम बनाई, सोनिया-राहुल समेत 47 नेताओं का है नाम; पार्टी के बड़े फैसले यही करेगी
Steering Committee announced instead of CWC in Congress: Kharge formed 47-member team, names of 47 leaders including Sonia-Rahul

– खरगे ने संभाला कार्यभार

मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (26 अक्टूबर) को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आधिकारिक तौर पर पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने शशि थरूर को हराने वाले खरगे को चुनाव प्रमाण पत्र सौंपा। सोनिया गांधी की जगह लेने वाले खरगे ने कहा कि कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना गर्व की बात है।

– सीईसी की बैठक की अध्यक्षता की

उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद थीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 29 अक्टूबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे। खरगे दक्षिण गुजरात के नवसारी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जुआ रैकेट का ‘पर्दाफाश’ : तीन अंतरजनपदीय ‘जुआरी’ गिरफ्तार, नकद, तमंचा व कार बरामद

City News Uttar Pradesh

गौशाला कर्मी की पंचायत भवन में मिली लाश : फैली सनसनी, पुलिस हिरासत में दो सहकर्मी

City News Uttar Pradesh

सिंचाई विभाग द्वारा ‘कार्यालय एवं आवासीय परियोजना’ समय से होगी पूरी

City News Uttar Pradesh

भाकपा माले की बैठक में भाजपा सरकार की नीतियों पर हमला: देवनाथ नें थामा दामन

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त ने की कार्रवाई, अधिक कीमत पर यूरिया खाद बेचने पर दुकान सीज…

City News Uttar Pradesh

प्यार की कीमत पिटाई ? परिजनों ने युवती को बीच सड़क कूटा, हिंसक वीडियो हुआ वायरल

ब्रेकिंग न्यूज़