30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा
उत्तर प्रदेश

कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में चित्रगुप्त भगवान की पूजा विशेषकर कायस्थ समाज औऱ यहां उनके मंदिर में विधि विधान से की गई। यह पूजा कार्तिक यम द्वितीया के दिन की जाती है, जिसकी कथा का सम्बन्ध यमुना जी से है।

कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा
Worship of Lord Chitragupta and pen by Kayastha society

मान्यता है कि यमुना जी ने इसी दिन अपने भाई यम को भोजन पर आमंत्रित किया और साथ ही यामलोक में सहवासी, उनके सर्वेक्षक श्री चित्रगुप्त जी को भी। इस अवसर पर दोनों के सम्मान में पूजा भी आयोजित की। इस पूजा को कुछ श्रद्धालु श्री राम के राज्याभिषेक से भी जोड़ते हैं।

कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा
Worship of Lord Chitragupta and pen by Kayastha society

परम्परा रही है कि इस अवसर पर कायस्थ भगवान श्री चित्रगुप्त के पारिवारिक छवि को पूजते हैं। श्यामल छवि के श्री चित्रगुप्त के 12 लड़के साथ होते हैं। पीछे छे चित्र में विराजमान होते हैं। सर्वप्रथम श्री चित्रगुप्त की छवि की विधिवत स्थापना के साथ पाठ हुआ। विधि विधान से पुष्प, रोली, शहद, आम्र पत्र, पंचामृत, फल, मिठाई, शीतल प्रसाद आदि से पूजन किया गया।

कायस्थ समाज द्वारा की गई चित्रगुप्त भगवान की एवं कलम की पूजा
Worship of Lord Chitragupta and pen by Kayastha society

इस क्रम में एक कोरे काग़ज़ पर भींगे रोली से स्वस्तिक चिन्ह बना कर श्री चित्रगुप्त सहित अन्य पाँच मुख्य भगवान- श्री गणेश, ब्रह्मा, विष्णु, और महेश जी – का नाम लिखकर, नीचे अपने आय-व्यय का आकड़ा और अपना नाम भी लिखा । कलम पूजा की। फिर काग़ज़ मोड़ कर 24 घंटे के लिए कलम बंद कर रख दिया गया । मान्यता है कि श्री चित्रगुप्त जी व्यय को ध्यान में रखकर आय की वृद्धि करेंगे और श्रद्धालु का मंगल होगा।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पर्दाफाश : ट्यूबवेल की चाबी सौंपने से नाराज भतीजे ने बटाईदार को उतारा था मौत के घाट

यूपी : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की अधिसूचना जारी, 15 जून से 3 जुलाई के बीच कराने का सरकार का निर्णय …

शराब बन गईं मौत का कारण : पत्नी से विवाद होने पर युवक नें संसार से लिया विदा

घोसी उपचुनाव: सपा और भाजपा के बीच कांटे का रहा मुकाबला, 51 फीसदी पड़े वोट, इन समीकरणों से होगी जीत-हार

City News Uttar Pradesh

सपा नेता अशोक गौर नें बांदा के ‘गांधी’ की ‘प्रतिमा’ लगवाने की उठाई मांग: बोले ‘सभी दल’ भूल गये ‘वादा’

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत बोले: बजट ‘आशाओं’ का दस्तावेज, दूरदर्शी व समृद्धि की रखेगा ‘नींव’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़