City News Uttar Pradesh
प्रशासन की फिर 'खुल' गई 'नींद' : 'गरजा' बुलडोजर तो मचा हड़कंप !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

प्रशासन की फिर ‘खुल’ गई ‘नींद’ : ‘गरजा’ बुलडोजर तो मचा ‘हड़कंप’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ‘सो के औऱ सुस्ता कर’ त्योहारों से पहले ‘प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ पुनः अंगड़ाई’ ली। एक्शन शुरू कर दिया है। सड़क और फुटपाथ को अपनी दुकान का विस्तार कर कब्जा जमाने वालों के खिलाफ प्रशासन की टीम अचानक मैदान में उतर गई। बालखंडी नाका से रामलीला मैदान तक चले अभियान में सड़क किनारे खड़े ठेले, दुकानों के बाहर रखा सामान और रास्ता घेरकर किया गया अतिक्रमण हटवा दिया गया।

प्रशासन की फिर 'खुल' गई 'नींद' : 'गरजा' बुलडोजर तो मचा हड़कंप ! कार्रवाई शुरू होते ही बाजार में हड़कंप मच गया। कई अतिक्रमणकारियों के चालान किए गए, जबकि नोटिस थमाकर साफ कर दिया गया कि अगली बार सड़क पर कब्जा मिला तो एफआईआर तक दर्ज होगी। अभियान की शुरुआत बालखंडी नाका से हुई। इसके बाद टीम महेश्वरी देवी मंदिर, मेन चौक, फूल वाली गली, शंकर गुरु चौराहा, सब्जी मंडी और न्यू मार्केट होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर कारोबार करने वालों को हटाया गया।

प्रशासन की फिर 'खुल' गई 'नींद' : 'गरजा' बुलडोजर तो मचा हड़कंप ! लंबे समय से रास्ते घेरकर रखे गए सामान और ठेलों को हटवाकर यातायात के लिए रास्ता खाली कराया। कार्रवाई के दौरान दुकानों के सामने सड़क और फुटपाथ घेरने वाले दुकानदारों को नोटिस भी जारी हुये। वहीं कुछ अतिक्रमणकारियों के चालान किए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोबारा सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण मिला तो कार्रवाई और सख्त होगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन की फिर 'खुल' गई 'नींद' : 'गरजा' बुलडोजर तो मचा हड़कंप ! अचानक शुरू हुए अभियान से बाजारों में ‘अफरा-तफरी’ का माहौल रहा। प्रशासन का कहना है कि आगामी त्योहारों में बाजारों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में सड़क और फुटपाथ खाली रखना जरूरी है, ताकि जाम, अव्यवस्था और किसी संभावित हादसे की स्थिति से बचा जा सके।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सहकारिता चुनाव: रामकेश, प्रकाश एवं सुनील की रणनीति का दिखा कमाल

बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !

City News Uttar Pradesh

देवेंद्र हत्याकांड: पुलिस के “ज्ञान चक्षु” चार दिन बाद भी अज्ञान के अंधकार में लगा रहे गोते !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने बनाई चुनावी रणनीति: बोले- संगठन की सक्रियता बनेगी ‘सफलता की कुंजी’

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का राहुल-अखिलेश पर प्रहार: बताया-भस्मासुर, कहा- देश के लिए खतरनाक दोनों लड़कों की जोड़ी

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें शासन से बैठाई जांच : पीने का पानी नहरों में छोड़नें से फंसे अफसर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़