30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
सिंचाई कर्मी पति से परेशान महिला, एसपी से की शिकायत
उत्तर प्रदेश

सिंचाई कर्मी पति से परेशान महिला, एसपी से की शिकायत …

 

– पत्नी ने लगाया सिंचाई कर्मी के किसी महिला से अवैध संबंधों का आरोप
– न्याय न मिला तो बच्चों संग जहर खाकर जान देने की चेतावनी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सिंचाई कर्मी की पत्नी ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। शिकायती पत्र में एसपी को बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और बच्चों का भरण पोषण भी नहीं करता। आरोप लगाया कि उसके पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं, इसके चलते अक्सर उसे प्रताड़ित करता है। महिला ने एसपी से कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिलेगा तो वह बच्चों समेत जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेगी।


मामला अतर्रा थाना क्षेत्र के राजनगर का है। वहां रहने वाली रंजना ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका पति अश्वनी कुमार सिंचाई विभाग में कार्यरत है। बताया कि पति उकसे साथ मारपीट करता है और घर की देखरेख भी नहीं करता। उसके दो बेटी और एक बेटा है।

सिंचाई कर्मी पति से परेशान महिला, एसपी से की शिकायत महिला ने एसपी को बताया कि उसके पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं। इसी के चलते वह अक्सर घर में मारपीट करते हैं और भरण पोषण की जिम्मेदारी से भी मुंह मोड़ रहे हैं। काफी समझाने के बाद भी कोई असर नहीं पड़ रहा। बच्चे भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं।

सिंचाई कर्मी पति से परेशान महिला, एसपी से की शिकायत महिला ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई करने की मांग की है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से यह भी कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह बच्चों समेत जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेगी। पुलिस अधीक्षक ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश ने परिजनों को दी 10 लाख की मदद: कहा-दरिंदे को मिलेगी कड़ी सजा

City News Uttar Pradesh

मेजर धन सिंह थापा टीम ने जीती चैंपियनशिप, सदर विधायक ने दी ट्राफी

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी का सभी जिलाधिकारियों को निर्देश, किसानों को 72 घंटे में गेहूं का भुगतान करें सुनिश्चित

यूपी : बाहुबली अतीक अहमद की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत हुई बड़ी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

देवी मंदिर में चोरी : पीतल के चार बड़े घंटे चोर ले जाने में सफल

जिले के आठों ब्लाक भाजपा के “प्रकाश” से हुये प्रकाशमय, विपक्ष क्लीन स्विप …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़