29 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Exam Extended : संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी परीक्षा स्थगित, जल्द होगा नई तारीखों का ऐलान …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण लाेगों के स्वास्थ्य को जितना प्रभावित कर रहा है उतना ही स्टूडेंट्स की स्टडीज पर भी इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी वेव के बाद से यूपी, सीबीएसई, आइसीएसई बोर्ड समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखें निरंतर टलती जा रही हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट)-2021 की तिथि को भी आगे बढ़ा दिया गया है। कालेज प्रबंधन का इस विषय में कहना है कि यह निर्णय कोरोना और ब्लैक फंगस के बढ़ते संक्रमण के कारण लिया गया है।


बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, के कुलसचिव प्रो. जीएस पवार ने बताया कि यूपीकैटेट 16 व 17 जून को निर्धारित थी। कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दी गई है। इस वर्ष यह प्रवेश परीक्षा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा कराई जा रही है।

एक बैठक में कुलपति डॉ. आरके मित्तल, कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ ने बताया है कि प्रवेश परीक्षा की नई तिथियां जल्द निर्धारित की जाएंगी। इस परीक्षा से प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बांदा, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर, आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में स्नातक, परास्नातक, पीएचडी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए जाने हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा के स्थगन व पुन: निर्धारित तिथियों के विषय में उनके पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस या ई-मेल से सूचित किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी: आबकारी नीति में हुआ बड़ा बदलाव, एक ही दुकान में मिल सकेंगी बियर, देशी और अंग्रेजी शराब

City News Uttar Pradesh

बांदा लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी नें मारा नहले पर दहला: रामसेवक हुये भाजपाई

यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे को पुलिस ने लिया हिरासत में, रुपये बांटने के आरोप के बाद पूछताछ जारी

City News Uttar Pradesh

अस्पताल में ‘टॉर्च’ से इलाज: स्वास्थ्य व्यवस्था पर तमाचा, मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022: कुंडा के सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, गाड़ी के कांच टूटे, अखिलेश यादव ने किया ट्वीट

City News Uttar Pradesh

योगी का गरजा बुलडोजर: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया था निकाह, अब मुस्लिम युवक के रिश्तेदार के घर चला बुलडोजर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़