24.7 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
दुष्कर्म के आरोप पर क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी : दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

Banda : घरेलू कारणों और डांट फटकार पर छह लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ …

 

– जहरीला पदार्थ खाने वालों में तीन युवतियां भी शामिल

विनोद मिश्रा

बांदा। घरेलू विवाद और डांट फटकार से नाराज होकर छह लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे सभी की हालत खराब हो गई। परिवारीजनों ने सभी को जिला अस्पताल में दाखिल कराया। वहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। सभी परिजन स्पष्ट तौर पर कोई कारण नहीं बता सके।


मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला अंतर्गत सरबई गांव निवासी अनूप सिंह (19) पुत्र वरदानी ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। मटौंध कस्बा निवासी हुसैन (16) पुत्र बच्चू ने शुक्रवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसी तरह चिल्ला थाने के पदारथपुर गांव निवासी लवलेश (40) पुत्र राजकुमार ने गुरुवार की रात को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालत खराब होने पर पता चला। सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसका उपचार किया जा रहा है।

इसी तरह गिरवां थाना क्षेत्र के करिंगा गांव निवासी सतरूपा (28) पत्नी विमल ने गुरुवार की शाम को घरेलू विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसी तरह देहात कोतवाली के चहितारा गांव निवासी सुधा (30) पत्नी दिनेश ने भी घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। जबकि देहात कोतवाली के जारी गांव निवासी सुकीर्तिन (45) पत्नी कल्लू ने गुरुवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- गजब : श्रम विभाग की अनोखी खबर , सरकारी योजना को दिया मंत्री के जन्म दिन का रूप !

सीएम योगी के आगमन से गदगद मंत्री रामकेश औऱ विधायक प्रकाश: आपकी कृपा से ही विकास

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले : श्यामा प्रसाद मुखर्जी का हर भारतीय है ऋणी

City News Uttar Pradesh

बुंदेली, अवधी और ब्रज में पढ़ सकेंगे उस क्षेत्र के विद्यार्थी: परिषदीय स्कूलों में एनईपी के तहत अब होगी पढ़ाई

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें भगवान परशुराम के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर डाला प्रकाश

City News Uttar Pradesh

बांदा में बड़ा हादसा: बोलेरो पेड़ से टकराई, चार की मौत, तीन घायल

ब्रेकिंग न्यूज़