27.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश का 'बड़ा एलान': राइफल क्लब नहीं होगा नीलाम, बनेगा 'मिनी स्टेडियम' !
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश का ‘बड़ा एलान’: राइफल क्लब नहीं होगा नीलाम, बनेगा ‘मिनी स्टेडियम’ !

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। राइफल क्लब मैदान को लेकर “पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों,आशंकाओं और विरोध” के बीच “सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी” ने ऐसा “एलान” कर दिया है, जिसने “पूरे जिले में सियासी और सामाजिक हलचल” में खुशी की सुगंध भर दी है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा है कि “राइफल क्लब की नीलामी नहीं होगी और इस फैसले पर सरकार पूरी तरह अडिग” है। यह सिर्फ “एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनभावनाओं की खुली जीत” मानी जा रही है।

विधायक प्रकाश का 'बड़ा एलान': राइफल क्लब नहीं होगा नीलाम, बनेगा 'मिनी स्टेडियम' !

मीडिया से बातचीत में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने स्पष्ट किया कि “नीलामी” रोकने के लिए “मुख्यमंत्री की ओर से प्रशासनिक पहल” पहले ही “शुरू” हो चुकी है। उन्होंने “दो टूक” कहा कि “इस मामले” में किसी भी तरह का “किंतु-परंतु” नहीं है। “नीलामी रोकने की प्रक्रिया शासन की निर्धारित कार्यप्रणाली के अनुसार चल रही” है। इसमें कुछ समय लग सकता है, लेकिन फैसला अटल है।

विधायक प्रकाश का 'बड़ा एलान': राइफल क्लब नहीं होगा नीलाम, बनेगा 'मिनी स्टेडियम' !

विधायक प्रकाश द्विवेदी ने “राइफल क्लब मैदान को ऐतिहासिक धरोहर” बताते हुए कहा कि इसे “किसी भी कीमत” पर “निजी हाथों” में नहीं जाने दिया जाएगा। “यह शहर की पहचान” है और “आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी” है।

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

सबसे अहम घोषणा करते हुए विधायक ने बताया कि राइफल क्लब मैदान को “मिनी स्टेडियम” के रूप में “विकसित” कराया जाएगा। यहां खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी, जिससे युवाओं को खेल के बेहतर अवसर औऱ उनके सपनों को नई उड़ान देगा। “जनता का जो सपना” इस मैदान को लेकर है, वह “सुहावना” ही साबित होगा। “सरकार जनता की भावनाओं के साथ खड़ी है और इस भरोसे को टूटने नहीं देगी”।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस दरवाजा खट खटाती रही और अंदर एमआर ने खुद को मार ली गोली, फेसबुक पर लिखा गुड बाय, सुसाइड नोट में लिखा एक लड़की और दो दोस्तों का नाम

City News Uttar Pradesh

फोरम ने वाहन चोरी पर परिवादी को बीमा क्लेम 6 लाख 69 हजार 501 का सौंपा चेक

City News Uttar Pradesh

बीमा कंपनी की नहीं चली आना कानी : फोरम ने किया दस हजार का क्लेम …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित की सख्ती से हड़कंप: “न खाऊंगा, न खाने दूंगा” की नीति से कांपे ठेकेदार

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के अनिल सिंह बनें चुनावी सारथी !

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर चाबुक : बांदा पालिका अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशानिक पावर सीज …

ब्रेकिंग न्यूज़