- विनोद मिश्रा
बांदा। जिला मुख्यालय में गायत्री नगर पल्हरी रोड पर चल रही पीवीसी प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री वातावरण में जहर उगल रही है। वायुमंडल प्रदूषण का शिकार है ? बताया जा रहा की इस पाईप फैक्ट्री में प्रदूषण बोर्ड की नियमावली को फैक्ट्री मालिक नें अपने रसूख के चलते ठेंगे पर रख दिया है !

आश्चर्य की बात यह की यह छुपा रुस्तम प्रदूषण नियमावली से क्यों और कैसे तथा किसकी बदौलत छिपा हुआ है? जबकि पाईप निर्माण में अनेक जहरीले रासायनिक एंव कार्बनिक रसायनों का उत्सर्जन होता है! आस -पास का वातावरण इन्हीं जहरीले उत्सर्जन से भयानक रूप से प्रदूषित हो बीमारियों का जनक सा बन गया है! मोहल्ला वासी अज्ञानतावश साइलेंट प्वाइजनिंग के शिकार हैं ?

अब यह मामला शासन के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तक पहुंचाया गया हैं ! सूचना के अधिकार के तहत जांच की स्थितियों की जानकारी भी मांगी गई है। सूत्रों के अनुसार शीघ्र अधिकारी मौके पर आकर जांच करेंगे जिसमें बड़ा खुलासा हो सकता हैं! चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। फैक्ट्री में बिजली बिल लोड में भी अनियमतताओं की शंका जताई गई है। शासन द्वारा इस फैक्ट्री के विरुद्ध जांच की “जंग” का आम जनता को इंतजार भी है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
