City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत, ग्रामीणों नें लगाया जाम…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर कुलकुम्हरी गांव की पुलिया के पास ओवरलोड मौरंग लदे ट्रैक्टर ने किशोर की जान ले ली। साइकिल में टक्कर लगते ही वह पहिए के नीचे आ गया, जिसे रौंदते हुए चालक भागने लगे। ग्रामीणों को पीछा करते देख ट्रैक्टर छोड़ चालक भाग निकला। घटना के नाराज ग्रामीणों ने बांदा-बिसंडा मार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को काबू में किया। ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी जिकरी यादव का पुत्र 12 वर्षीय आशीष यादव खेत गया था। जहां से वह साइकिल से लौट रहा था। तभी गांव की पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही आशीष सड़क पर गिर गया, जिसे रौंदते हुए चालक ने भागने का प्रयास किया। हादसा देख ग्रामीणों ने ट्रैक्टर का पीछा किया, यह देख चालक वाहन छोड़ भाग निकला।


हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने बांदा-बिसंडा मार्ग पर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कोतवाली पुलिस ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों की मांग पर जल्द ब्रेकर बनवाए जाने का आश्वासन दिया गया। करीब एक घंटे बाद आवागमन बहाल कराया जा सका। पिता जिकरी यादव ने बताया कि बेटा सुबह खेत गया था। लौटते समय मौरंग भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ने रौंद दिया। थानाध्यक्ष श्याम देव सिंह ने बताया कि एक घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

 

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मालती गुप्ता नें भरी हुंकार: हिंदू समाज पर अत्याचार रोको सरकार

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों का ‘टीईटी’ की नई नीति पर सड़कों पर फूटा ‘गुस्सा’ : दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता का खेलों के प्रति झलका प्रेम: खिलाड़ियों को दी स्पोर्ट किट

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की ‘जल योजना’ बेनक़ाब ? सूखे नलों ने खोली ‘सिस्टम’ की पोल, ‘प्यासा’ तड़प रहा गांव ?

City News Uttar Pradesh Desk

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा

City News Uttar Pradesh

अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक नें विधि छात्रों को इंटर्नशिप भत्ता की उठाई मांग

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़