City News Uttar Pradesh
विधानसभा चुनाव की शर्त में हार गए बाइक तो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ और आर्थिक मदद के साथ समर्थक को दी यह सलाह
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव की शर्त में हार गए बाइक तो अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ और आर्थिक मदद के साथ समर्थक को दी यह सलाह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधानसभा चुनाव में भाजपा और सपा के बीच जीत हार की बाजी लगाने वाले अवधेश को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लखनऊ बुलाया और उसकी आर्थिक मदद की। आगे से ऐसी शर्त न लगाने को भी कहा।

विधानसभा चुनाव की शर्त में हार गए बाइक तो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ और आर्थिक मदद के साथ समर्थक को दी यह सलाह
If the bike was lost in the condition of the election, Akhilesh Yadav called Lucknow and gave this advice to the supporter with financial help

मटौंध थाना क्षेत्र के ग्राम बसहरी निवासी बिलेटा सैनी और पड़ोसी अवधेश कुशवाहा के बीच छह फरवरी को बातों-बातों में चुनाव की जीत को लेकर शर्त लगा ली थी। जिसमें बिलेटा ने भाजपा के जीतने व अवधेश ने सपा के जीतने की बात कही थी। सात फरवरी को दोनों अलग-अलग पार्टी के समर्थकों ने बकायदा सौ रुपये के स्टांप में लिखा-पढ़ी कराई थी। जिसमें छह गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए थे। शर्त की इबारत लिखाई गई थी कि भाजपा सरकार बनती है तो अवधेश अपनी मोटरसाइकिल बिलेटा सैनी को देगा। इसी तरह दूसरे नंबर में लिखाया था कि सपा सरकार बनती है बिलेटा सैनी अपनी टेंपो अवधेश कुशवाहा को दे देगा।

विधानसभा चुनाव की शर्त में हार गए बाइक तो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ और आर्थिक मदद के साथ समर्थक को दी यह सलाह
If the bike was lost in the condition of the election, Akhilesh Yadav called Lucknow and gave this advice to the supporter with financial help

दोनों वाहनों के बकायदा स्टांप में नंबर भी अंकित किए गए थे। मतगणना में चुनाव परिणाम सामने आया तो अवधेश सपा सरकार बनने की शर्त हार गया। उसने अपनी बाइक बिलेटा सैनी के नाम कर दी है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अवधेश को लखनऊ बुलवाया और उसकी आर्थिक मदद के लिए 1.10 लाख रुपये दिए। यह जानकारी खुद अवधेश ने दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें लखनऊ बुलवाया था जहां अखिलेश यादव ने आर्थिक मदद दी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ट्रक बना मौत का परकाला: दो को पहुंचाया यमलोक

तालाब में उतराता मिला लापता बालिका का शव : पिता ने जताई हत्या की आशंका

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार से मांगा जवाब : यूपी पुलिस में आउटसोर्सिंग से भर्ती का है मामला

बुंदेली बंजर जमीन पर उगेगी फसल: हेल्थ टॉनिक किसानों को करेगा मालामाल

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया: केन बेतवा परियोजना में जुड़ेगी बरुआसागर झील

मंत्री रामकेश ने ‘तटबंधों’ का किया निरीक्षण: प्रशासन को 24 घंटे ‘अलर्ट’ रहने के कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़