City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जिलाविद्यालय निरीक्षक की कारस्तानी,बोर्ड परीक्षा केन्द्रों के निर्धारण में गजब मनमानी !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्र निर्धारित करनें पर जिलाविद्यालय निरीक्षक की अजब-गजब कारस्तानी सामने आई हैं। परीक्षा केंद्र किसे बनाया जाय और किसे न बनाया जाय इसके निर्धारण में आरोप है की फील गुड के लिये वित्त विहीन इंटर कालेजों में कुछ से 40 से लेकर 50 हजार तक का नजराना वसूला गया। एवं बोर्ड परीक्षा केंद्र के निर्धारण के लिये गठित समिति द्वारा केन्द्रों की संस्तुति के लिये स्वीकृति की मोहर ठोकवा ली। इसमे जिलाधिकारी आनन्द सिंह को भी अंधेरे में रखने की साजिश की गई। अन्यथा अंधेर गर्दी न हो पाती।


अब केन्द्रों के निर्धारण में अंधेर गर्दी के कारण हाई स्कूल एवं इंटर की छात्राओ को 18 किलोमीटर दूर परीक्षा देनें जाना पड़ेगा। इससे छात्रओं के अभिभावक चिंतित हैं।केन्द्रों के निर्धारण में ऐसी ही अनियमितता का शिकार बनाया गया हैं विकासखण्ड महुआ का ग्राम जखनी स्थित स्वर्गीय राम कृपाल दीक्षित बालिका इंटर कालेज। यहां की बालिकाओं को 18 किलोमीटर दूर खुरहंड इंटर कालेज में परीक्षा देनें जाना पड़ेगा। यह छात्रओं एवं उनके अभिभावको क़े लिये सुरक्षा की दृष्टि से चिन्ता का विषय बन गया हैं।


हालाकिं जखनी का यह इंटर कालेज लगातर आठ साल बोर्ड परीक्षा का केंद्र रहा। थोड़ी बाउंड्री नहीं थी तो वह भी निर्मित हो चुकी हैं। यह भी उल्लेख कर दें की बोर्ड परीक्षाओं में इस विद्यालय में हमेशा निर्विघ्न परीक्षाएं होती रहीं, पर अब केंद्र क्यों नहीं बनाया गया, विचारणीय प्रश्न हैं। इसमे जिलाविद्यालय निरीक्षक के ऊपर सवालिया निशान उठने जरूरी हैं ? यह तो हमने मात्र एक उदाहरण दिया हैं केंद्र निर्धारण में की गई अनियमितता का, जबकि कई ऐसे विद्यालयो को फील गुड के चलते परीक्षा केंद्र बना दिया गया है जो शासन से निर्धारित मानक ही पूरा नहीं करते! जिसकी जांच होनी चाहिये।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बिजली के हाहाकार पर लगाई फटकार: प्रतिनिधि रजत नें संभाली कमान

कोरोना का प्रकोप : यूपी में बढ़ी और सख्ती, अब सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर पांच सौ रुपया का होगा जुर्माना …

बेसिक शिक्षा विभाग करेगा धमाल : बनाये जायेंगे आदर्श विद्यालय

City News Uttar Pradesh

आजादी के अमृत महोत्सव महोत्सव में सराबोर हुआ बांदा : लहराया हर घर तिरंगा

City News Uttar Pradesh

जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र में पंचायत सहायक बनेंगे तारणहार

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की अपर मुख्य सचिव ने देखी प्रगति, नए साल से पहले फर्राटा भरने की तैयारी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़