27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
4329 करोड़ की परियोजना से 'बुंदेलखंड' की बदलेगी 'तकदीर': नए 'रेलखंड' में दौड़ेंगी ट्रेनें
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

4329 करोड़ की परियोजना से ‘बुंदेलखंड’ की बदलेगी ‘तकदीर’: नए ‘रेलखंड’ में दौड़ेंगी ट्रेनें

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। वर्षों से जिस “रेल परियोजना का बुंदेलखंड बेसब्री से इंतजार कर रहा था, वह अब अपने निर्णायक मुकाम पर पहुंच” गई है। उत्तर मध्य रेलवे की 4329 करोड़ रुपये की झांसी-मानिकपुर एवं खैरार-भीमसेन दोहरीकरण परियोजना ने बड़ी छलांग लगाते हुए एक और अहम उपलब्धि हासिल कर ली है। खैरार से अकोना तक 17.69 किलोमीटर लंबा नया रेलखंड पूरी तरह तैयार हो चुका है। अब केवल रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की अंतिम मंजूरी के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।

4329 करोड़ की परियोजना से 'बुंदेलखंड' की बदलेगी 'तकदीर': नए 'रेलखंड' में दौड़ेंगी ट्रेनेंउत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय प्रयागराज के मुख्य विद्युत अभियंता जीवन सी.एस. बोरा ने बुधवार को तैयार रेलखंड का गहन निरीक्षण किया। इसके साथ ही परियोजना ने अंतिम तकनीकी चरण में प्रवेश कर लिया है। जबकि 19 जून को स्पीड ट्रायल के साथ इसकी सुरक्षा और क्षमता का परीक्षण होगा। यह केवल रेलवे का निर्माण कार्य नहीं, बल्कि बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था, व्यापार और विकास को नई रफ्तार देने वाली ऐतिहासिक परियोजना मानी जा रही है। परियोजना पूरी होने के बाद बांदा, चित्रकूट, महोबा, हमीरपुर और कानपुर देहात के लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित और बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के खनिज, गिट्टी, पत्थर, कृषि उत्पाद और औद्योगिक सामान का परिवहन भी पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और आसान होगा।

बुंदेलखंड में रफ्तार पकड़ रहा रेल विकास: झांसी -मानिकपुर दोहरीकरण से बदलेगी तस्वीररेलवे अधिकारियों का मानना है कि दोहरीकरण के बाद यह मार्ग कानपुर-उरई-झांसी रेलखंड का मजबूत वैकल्पिक कॉरिडोर बनेगा। किसी भी तकनीकी बाधा या रखरखाव की स्थिति में ट्रेनों को इसी मार्ग से संचालित किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को कम परेशानी होगी और मालगाड़ियों की आवाजाही भी तेज होगी। उत्तर मध्य रेलवे के उप मुख्य अभियंता (निर्माण) उत्कर्ष जायसवाल ने बताया कि स्पीड ट्रायल के दौरान आमजन रेलवे ट्रैक से दूर रहें और पशुओं को रेलपथ पर न आने दें, ताकि परीक्षण सुरक्षित ढंग से पूरा किया जा सके। बुंदेलखंड लंबे समय से बेहतर रेल नेटवर्क की मांग करता रहा है। अब यह परियोजना अंतिम मंजिल के करीब है और माना जा रहा है कि इसके शुरू होते ही क्षेत्र में रोजगार, निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। यह रेल लाइन केवल ट्रेनों को नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के विकास के सपनों को भी नई पटरी देने जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत बोले : देवदूत वानर सेना समाजसेवा का अनोखा संगठन

City News Uttar Pradesh

पीडब्लूडी की कार्ययोजना: हर विधायक की सिफारिश पर बनेंगी 20-25 करोड़ की सड़कें

City News Uttar Pradesh

बांदा कताई मिल क्षेत्र मवई में बसेगा नया शहर : 80 करोड़ मंजूर !

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नेत्र ज्योति के बनें मसीहा: जनसेवा से लिख रहे इबारत !

सात देवियों का केक काट मनाया गया जन्मोत्सव, डीएम अनुराग की अनूठी पहल की बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने की सराहना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें पुस्तक मेले का किया अवलोकन: अध्यात्म एवं सतमार्ग के क्षेत्र में बताया उपयोगी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़