City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश के नेतृत्व में निकली 'ऐतिहासिक तिरंगा' यात्रा: देशभक्ति के 'रंग में रंगा' शहर
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

विधायक प्रकाश के ‘नेतृत्व’ में निकली ‘ऐतिहासिक तिरंगा’ यात्रा: देशभक्ति के ‘रंग में रंगा’ शहर

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा।आजादी के पर्व’ से पहले बांदा शहर ‘देशभक्ति के रंग में डूब’ गया। विधायक प्रकाश द्विवेदी के नेतृत्व में निकली ‘विशाल तिरंगा पद यात्रा ऐतिहासिक सफलता’ के साथ संपन्न हुई। गुरुवार सुबह 10 बजे ऑक्सीजन पार्क से शुरू हुई यात्रा में ‘हजारों की संख्या’ में लोग हाथों में ‘तिरंगा’ लेकर शामिल हुए।

विधायक प्रकाश के नेतृत्व में निकली 'ऐतिहासिक तिरंगा' यात्रा: देशभक्ति के 'रंग में रंगा' शहर“आओ चलें, तिरंगे के सम्मान में, भारत के शान, हिंदुस्तान के मान में” के उद्घोष के साथ शुरू हुई इस ‘पदयात्रा’ ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति के सूत्र में बांध दिया। यात्रा राइफल क्लब ग्राउंड, बाबूलाल चौराहा, गुलर नाका, चौक बाजार, महेश्वरी देवी, रामलीला, बकरागंज और स्टेशन रोड होते हुए महाराणा प्रताप चौराहा पर संपन्न हुई। रास्ते भर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के ‘नारे’ गूंजते रहे।

विधायक प्रकाश के नेतृत्व में निकली 'ऐतिहासिक तिरंगा' यात्रा: देशभक्ति के 'रंग में रंगा' शहरयात्रा में युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे सभी शामिल हुए। हर हाथ में ‘तिरंगा’ और हर ‘चेहरे पर देशभक्ति’ का जोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना था कि ‘इतने बड़े स्तर पर तिरंगा यात्रा’ पहले कभी नहीं देखी गई। दुकानदारों ने भी अपने ‘प्रतिष्ठानों पर तिरंगे लगाकर यात्रियों’ का स्वागत किया।

विधायक प्रकाश के नेतृत्व में निकली 'ऐतिहासिक तिरंगा' यात्रा: देशभक्ति के 'रंग में रंगा' शहरइस अवसर पर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि यह ‘यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि देशभक्ति का पर्व’ है। उन्होंने कहा “आज बांदा ने दिखा दिया कि देश की आन-बान-शान तिरंगे के लिए हम सब एक” हैं। आइए इस 15 अगस्त पर “हर घर तिरंगा” फहराकर “देशभक्ति” का परिचय दें।

विधायक प्रकाश के नेतृत्व में निकली 'ऐतिहासिक तिरंगा' यात्रा: देशभक्ति के 'रंग में रंगा' शहरयात्रा के सफल आयोजन में विधायक प्रकाश द्विवेदी के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष राज भवन उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, युवा नेता देवांश द्विवेदी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन द्वारा भी ‘सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम’ किए गए थे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी बहन के आत्मघाती कदम उठाने के बाद गुमशुम रहने वाली दस साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दे दी जान

शौहर ने पत्नी के हाथ में लिखकर दिया तीन तलाक, ससुरालियों पर दहेज मांगने का आरोप

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू परिषद नेता पर हमला: भाजपा नेता ने पहले लगाया नारा फिर मारी गोली, आरएसएस प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें निकाय चुनावों में जीत का पार्टी जनों को दिया अचूक मंत्र

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें शहर में “मेरी माटी मेरा देश” का फूंका विगुल: कार्यक्रम बना जन आकर्षण

City News Uttar Pradesh

गणतंत्र दिवस की दिल्ली परेड में प्रतिभा दिखाएंगी बांदा की वैष्णवी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़